छत्रपति महाराज शिवाजी चौक पर भाजपा द्वारा आयोजित दही हंडी उत्सव में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस का भव्य स्वागत

शेलारकर मित्र मंडल ने फोड़ी दही हंडी

भिवंडी।। भिवंडी के छत्रपति महाराज शिवाजी चौक पर भारतीय जनता पार्टी, कपिल पाटिल फाउंडेशन, समन्वय युवा प्रतिष्ठान, संस्कार प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में दही हंडी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया था। इस उत्सव में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस का आगमन हुआ। जहां पर. उनका भाजपा पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दही हंडी मे प्रथम स्थान शेलार गांव के शेलारकर मित्र मंडल, द्वितीय क्रमांक पोगांव के ज्ञानदीप मित्र मंडल तृतीय क्रमांक चाविंदा के डायमंड जिम्को और चौथे क्रमांक पर कारीवली गांव के जय बजरंग मित्र मण्डल को मिला। जिन्हें उत्सव के आयोजक सुमित पाटिल ने नकद राशि व सम्मान चिन्ह पुरूस्कार के स्वरूप में दिया। इस उत्सव में मुख्य रूप से महाराष्ट्र सरकार के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस,पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल,विधायक प्रवीण दरेकर, विधायक निरंजन डावखरे,विधायक महेश चौघुले, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षता चित्रा ताई वाघ,भाजपा जिल्हाधक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल, सुमित पाटिल , सन्तोष शेट्टी, एडवोकेट वैभव भोईर,महिला मोर्चा अध्यक्षा सुनीता टावरे ,अभिनेत्री अमिषा पटेल, पोलिस सह आयुक्त ठाणे पंजाब रावउगले, पोलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले ,दिवेश पाटिल आदि भारी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व नागरिक मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट