
टोरेंट पॉवर कंपनी के विरोध में पांचवा फ्रंट तैयार सोशल मीडिया पर कर रहा है रन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 15, 2023
- 372 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर व ग्रामीण परिसर में बिजली की आपूर्ति व बिल वसूल करने वाली टोरेंट पॉवर कंपनी के विरोध में पिछले कुछ महीनों में शहर के जनप्रतिनियों द्वारा अलग अलग फ्रंट तैयार कर धरना प्रदर्शन किया गया और बिजली कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सरकार से टोरेंट हटाने की मांग की। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जन प्रतिनिधियों ने चुनावी श्रेय लेने के लिए टोरेंट कंपनी का मुख्य मुद्दा बनाकर अलग अलग फ्रंट तैयार किये और अपने अपने बैनर तले टोरेंट कंपनी के खिलाफ आन्दोलन किया। परन्तु अधिकांश धरना प्रदर्शनों में शहर के वही चंद्र चेहरे सामने आऐ जो तमाम फ्रंटों में सक्रिय सदस्य अथवा शामिल है। तो अलग अलग फ्रंट तैयार करने की क्या जरूरत थी ? एक फ्रंट के नीचे इकट्ठा होकर लड़ाई क्यो नही लड़ी गई ? क्या सब का अलग अलग विचार है ? जब सब का अलग अलग विचार है तो एक फ्रंट में क्यों साथ नजर आते है ? इस प्रकार का कई सवाल शहर के नागरिकों में गूंज रहा है। बिजली कंपनी के खिलाफ हो रहे आन्दोलनों में शहर की जनता अब जाने से भी कतराने लगी है। जिसके कारण ऐसे प्रदर्शन व आन्दोलनों में जन मानस का सैलाब भी कम दिखाई पड़ने लगा है। धरना प्रदर्शन में जन मानस की लगातार घटती दूरी व संख्या को देखते हुए कई फ्रंट के मुखिया अब सोशल मीडिया का सहारा लेकर केवल अपने फ्रंट का प्रचार व प्रसार कर अपनी राजनीति कैरियर बचाने के चक्कर में लगे है। फेसबुक, वाट्शाप, इस्ट्रागाम आदि सोशल साइटों पर ऐसे कई ग्रुप बनाकर 24 घंटे बरसाती मेंढक की टर् टर् टर् करते हुए दिखाई पड़ते हैं।
महाविकास आघाडी संघर्ष समिति बैनर तले 1 सितंबर 2023 को शिवाजी चौक से लेकर स्व.आनंद दिघे चौक तक मोर्चा निकाल कर धरना प्रदर्शन किया गया था। हालांकि पुलिस ने इस मोर्चे की इजाज़त नहीं दी थी। जिसके कारण शहर पुलिस ने पुलिस हवलदार नवसु लक्ष्मण फुफाणे की शिकायत पर मोर्चे में शामिल 37 लोगों के खिलाफ गुनाह रजि.क्रमांक 436/2023 भादवि की धारा 188,34 सहित महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 37(3),135 के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमें पुलिस ने अब्दुल सलाम अब्दुल गफ्फार शेख, रूपेश म्हात्रे ( पूर्व विधायक) शोहेब खान उर्फ गुडडू ( भिवंडी शहर राकांपा अध्यक्ष), विजय कांबले, सुरेश टावरे ( पूर्व सांसद),रविश मोमिन, प्रसाद पाटिल ( शिवसेना उद्भव ठाकरे गट भिवंडी शहर प्रमुख),शरद पाटिल, राम लहारे, मनोज गगे, जाहिद अंसारी उर्फ गांधी, विश्वास थले, दर्शना मढवी, तुफैल फारूकी, प्रदीप पांडुरंग भोई, अरूण पाटिल, पंकज गायकवाड़, मतलूब सरदार, जयमाला पाटिल, बबलू अंसारी, अरविन्द म्हात्रे, हलीम अंसारी, जाकिर मिर्जा, अब्बू सुफियान शेख,भाऊ काठवले, प्रतीक चंगलानी, इस्माइल रसूल खान, रसूल खान, वारिश शेख, परवेज़ मोमिन, मदन भोई, दुर्गेश नाईक, रशीद ताहिर ( पूर्व विधायक), नसीम खान, जावेद फारूकी, राज भगवान पाटिल तथा संदीप म्हात्रे को मुख्य आरोपी बनाया है।
पिछले तीन महीने में बने पांच फ्रंट :
1) लाल वटाटा कामगार संघटना
2) टोरेंट हटाओं कृति समिति
3) टोरेंट अत्याचार विरोधी जन संघर्ष समिति।
4) महाविकास संघर्ष समिति।
5) हम भिवंडीकर
रिपोर्टर