
भिवंडी में हिंदी दिवस पर दो शिक्षकों को दिया गया राजभाषा सद्भावना सम्मान
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 15, 2023
- 605 views
भिवंडी।। भिवंडी के नागांव स्थित आशीर्वाद हिंदी हाईस्कूल में हिंदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां आठवीं, नौवीं एवं 10 वीं के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा : हिंदी माध्यम बनाम अंग्रेजी माध्यम विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। हिंदी भाषा के प्रोत्साहन के लिए बीएनएन कॉलेज के प्रो. डॉ. कुलदीपसिंह राठौर एवं चाचा नेहरू हिंदी हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज के पूर्व प्रधानचार्य संतोष उपाध्याय को स्थानीय विधायक रईस शेख द्वारा राजभाषा सद्भावना सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक शेख द्वारा पत्रकार नितिन पंडित को राजभाषा सद्भावना सम्मान करने के साथ निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हिंदी दिवस समारोह की अध्यक्षता प्रो डॉ. वीरेंद्र कुमार मिश्र ने किया एवं संचालन दीपक सिंह ने किया।
इस अवसर पर शहर के मशहूर गायक सोहेल अख्तर अंसारी ने एक गीत प्रस्तुत किया। स्कूल के चेयरमैन वीके सिंह द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गयासमारोह में प्रो कुलदीपसिंह राठौर, जाकिर हुसैन खान, इकबाल सिद्दीकी एवं प्रो वीरेंद्र कुमार मिश्र ने हिंदी के बारे में विधिवत प्रकाश डाला| लगभग सभी वक्ताओं ने कहा कि हिंदी बहुत तेजी से उभर रही भाषा है। यह विश्व में तीसरे नंबर पर बोली जाने वाली भाषा है। इसका भविष्य उज्ज्वल है। इस अवसर कल्याण के आरके हिंदी हाईस्कूल ऐंड जूनियर के प्रधानचार्य सुशील पालीवाल,वरिष्ठ जाकिर हुसैन खान, वरिष्ठ कांग्रेसी इक़बाल सिद्दीकी, मो. ताज खान,, पीडी यादव,समाजवादी पार्टी के जावेद अंसारी, जे.जे. गुप्ता हिंदी हाईस्कूल के मुख्याध्यापक कमलेश यादव,मोहम्मद अली सर, विनोद देवरे, स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल के मुख्याध्यापक एचडी पाल,नदीनाका स्कूल के मुख्याध्यापक अशोक नायक,अजय नायक,डॉ.ओमप्रकाश अग्रवाल इंग्लिश हाईस्कूल के पूर्व मुख्याध्यापक त्रिभुवन चौरसिया,चाचा नेहरू हिंदी हाईस्कूल के विजय शंकर वर्मा,बाल निकेतन स्कूल के सरोज सर, पत्रकार खालिद अंसारी,संजय भोईर,अनिल वर्मा, मोनिश गायकवाड़, एवं आचार्य सूरजपाल यादव सहित कई हिंदी स्कूलों के मुख्याध्यापक एवं शिक्षक मौजूद थे।
रिपोर्टर