
भिवंडी शहर राकांपा युवा अध्यक्ष पद पर हारून खान की नियुक्ति युवाओं में खुशी की लहर
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 23, 2023
- 462 views
भिवंडी। राकांपा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और महाराष्ट्र युवक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष महबूब शेख ने मुंबई स्थित राकांपा प्रदेश कार्यालय सहयाद्री भवन में भिवंडी शहर के तेज तरार युवा नेता हारून खान को भिवंडी शहर राकांपा युवा अध्यक्ष की कमान सौंपी है। वही पर युवा अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पत्र भी दिया है। भिवंडी शहर राकांपा के युवा अध्यक्ष चुने जाने पर शहर के युवाओं में हर्ष व उल्लास का माहौल है। इनकी नियुक्ति के बाद युवाओं ने मिठाइयां बांटी और बाइक रैली निकाल कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर नवनियुक्त हारून खान ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है मैं उसपर पूरा उतरने की कोशिश करूंगा और तमाम मसलों पर ध्यान केंद्रित कर पार्टी को शहर में बढ़ाने का काम करूगा तथा युवाओं से जुड़े तमाम मुद्दों को हल करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। वही पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील,राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र आव्हाड, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष महेबुब शेख,राकांपा भिवंडी शहर जिल्हा अध्यक्ष शोएब खान गुड्डू,भिवंडी मनपा पुर्व उपमहापौर इमरान वली मोहम्मद खान, अहमद हुसैन सिद्दीकी सहित सभी पूर्व नगरसेवक, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश सचिव वा भिवंडी शहर प्रभारी रहेमान सय्यद,राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश सचिव अजीत झा, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का साथ साथ अपने तमाम साथियों का भी ह्रदय से आभार प्रकट किया।
रिपोर्टर