भिवंडी में शिव शौर्य यात्रा का आयोजन

भिवंडी।। छत्रपति शिवाजी महाराज के शिव राज्य-अभिषेक के 350 वर्ष और विश्व हिंदू परिषद की 60 वीं वर्षगांठ के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से बुधवार को भिवंडी शहर में शिव शौर्य यात्रा निकाली गई। सुबह यह यात्रा भिवंडी के कोनगांव में प्रवेश किया। उसके बाद प्रमुख पदाधिकारियों ने यात्रा का स्वागत किया। यह शौर्य यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर एक सार्वजनिक सभा में तब्दील हुई। चिंतामणि महाराज, विश्व हिंदू परिषद के कोंकण प्रांत मंत्री संदीप भगत, मनोज रायचा, विजय वल्लाल, दादा गोसावी, राजू पाटिल, यात्रा प्रमुख वैभव महाडिक, प्रमिला भोईर, मानसी पुण्यार्थी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में शहर से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए थे।

इस सभा के मुख्य मार्गदर्शक दीपक गायकवाड़ ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में गौरवान्वित है। लोकतंत्र हिंदू धर्म का एक रूप है। हिंदू संस्कृति को कोई नहीं समझता था। शासक इसका अर्थ नहीं समझते थे। लोकतंत्र में सभी स्वतंत्र हैं, आचरण पर कोई प्रतिबंध नहीं है। लोकतंत्र से परिपूर्ण हिंदू समाज को हिंदू संस्कृति पर गर्व होना चाहिए कि सभी के साथ समान व्यवहार किया जाता है।

कार्यक्रम के शुरूआत में पूर्व सैनिक, पूर्व स्वतंत्रता सैनिक सहित गत माह में तालुका के पिलंझे गांव में धर्म परिवर्तन नहीं करने वाली आदिवासी महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया गया। इसके आलावा भिवंडी के पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाऐ रखने पर उन्हें भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन मानसी राजे ने किया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट