भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रबुद्ध सम्मेलन
- राजेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता
- Nov 20, 2018
- 486 views
वाराणसी : भाजपा उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से 23 नवंबर को प्रयागराज में प्रबुद्धजनों का सम्मेलन आयोजित किया गया है। आयोजन को लेकर सोमवार को गुलाबबाग में पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र की बैठक हुई। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गई गाइड लाइन के अनुसार प्रबुद्ध सम्मेलन हेतु प्रदेश के सभी जिलों व महानगरों को कम से कम 50 प्रबुद्ध जनों की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए मंगलवार को पदाधिकारियाें ने जनसंपर्क भी किया।
काशी क्षेत्र के 15 जिलों व महानगरों से 750 प्रबुद्धजन आयोजन में भाग लेंगे। प्रत्येक जिले के पदाधिकारी अपने यहां से डॉक्टर, वकील, किसान, खिलाड़ी, व्यापारी, साहित्यकार, कलाकार, संगीतकार सहित सम्मानित प्रबुद्धजनों को प्रयागराज तक लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष मदन लाल बिंद, क्षेत्रीय मंत्री शंकर साहनी, बुद्धदेव विश्वकर्मा, स्वराज यादव, राजेश पटेल, विनोद यादव, श्वेता बिन्द क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी समेत अन्य उपस्थित थे।
रिपोर्टर