भभुआ प्रखंड कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार का किया पुतला दहन

कैमूर ।। बिहार विधानसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं पर शर्मनाक टिप्पणी करने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से चलकर भभुआ प्रखंड कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम का पुतला दहन किया गया है। जिस पर जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल एवं महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष मीरा चतुर्वेदी ने कहा कि जिस तरह नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा भरी सदन में माताएं बहने बैठी हुई हैं वहां उनके सामने इस तरह का अपमानजनक बात बोलकर बिहार का नाम पूरे देश में ही नहीं बल्कि विश्व में शर्मसार करने का काम किए हैं।

इस तरह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अपमानजनक टिप्पणी करके सभी माताए बहनों को ठेस पहुंचाना यह निंदनीय है इनको मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि जब नीतीश कुमार गांजा पी लेते हैं तो उनको समझ में नहीं आता है कि हम क्या बोल रहे हैं। उन्होंने जिस तरह महिलाओं को अपमान किए हैं। आने वाले 2024 और 25 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं बता देगी कि हम क्या हैं। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी महिलाओं को हर जगह आगे आने के लिए बोल रहे हैं आगे कर रहे है। और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इतना अपमानजनक टिप्पणी करके सभी माताएं बहनों को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उसी के विरोध में आज भभुआ प्रखंड कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया है। मौके पर महामंत्री संतोष खरवार अनुपम पांडे उपाध्यक्ष देवलाल पासवान रघुवंश राम ओमप्रकाश गुप्ता प्रेम पांडे निलेश सिंह चांदनी देवी महेश खरवार सर्वेश्वरी विश्वकर्मा मौला बिंद महेंद्र गोंड इंद्रजीत पटेल रवि जायसवाल अनिल कुमार संदीप दास विष्णु पासवान अमरनाथ गुप्ता अमित ट्विंकल संतोष गुप्ता और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट