चम्बल फ़र्टिलाइज़र कम्पनी ने फसल संगोष्ठी कर किसानों को खेती में नए तकनीक और निदान बताया

कोइलवर भोजपुर ।। खरीफ फसल में किसानों को नई तकनीक से खेती , खरपतवार नियंत्रण और विभिन्न कीट व्याधियों और विभिन्न रोगों से निदान हेतु भारत देश की अग्रणी उर्वरक निर्माता व विपणनकर्ता कम्पनी चम्बल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड द्वारा भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड के गिद्दा गांव में सैकड़ो किसानों और कृषि विशेषज्ञों के साथ फसल संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। आयोजित फसल संगोष्ठी में कृषि संबंधी नई तकनीक, संतुलित खाद का प्रयोग और कृषि कार्य में आने वाले विभिन्न समस्याओं पर चर्चा उनके निदान के बारे में किसानों को बताया गया। चम्बल कम्पनी के  असिस्टेंट मार्केटिंग मैनेजर नमन पांडेय जी ने बताया कि यह फसल संगोष्ठी चम्बल कंपनी के दूरगामी योजना 'बीज बुवाई से फसल कटाई'  प्रोजेक्ट के तहत की गई है, जो कि माननीय प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच किसानों की आय दोगुनी करने की ओर है। इस फसल संगोष्ठी कार्यक्रम में चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल लिमिटेड के  उत्तम कृषि सलाहकार ऋषभ कुमार सिंह एवम कृषि विज्ञान केंद्र (जापानी फार्म भोजपुर) के कृषि वैज्ञानिक डॉ पी. के. द्विवेदी , डॉक्टर शशि भूषण सिंह जी एवम आसपास के सम्मानित प्रगतिशील सैकड़ो किसान अपने अपने समस्याओं के साथ शामिल हुए। जिसमे डॉक्टर पी.के. द्विवेदी एवम शशिभूषण सिंह जी ने खेत में आने वाली समस्याओं का निवारण की जानकारी दी ।। 

इस कार्यक्रम में जैविक खाद के रूप में उपयोग करने के लिए उत्तम सुपराइजा को प्रयोग करने के लिए बताया गया है ।।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट