
भिवंडी महानगर पालिका की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 17, 2023
- 841 views
भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका की 22वीं वर्षगांठ पर मनपा प्रशासन की ओर से मनपा स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए एकता दौड़ का आयोजन किया गया था। पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर झंडा दिखाकर इस एकता दौड़ की शुरुआत की। छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से मनपा मुख्यालय तक आयोजित इस एकता दौड़ में मनपा अधिकारियों के साथ मनपा स्कूलों के करीब साढ़े आठ सौ विद्यार्थी भी शामिल हुए थे।
मुख्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एकता दौड़ में शामिल व यशस्वी हुए पुरुष वर्ग में पठान अजमत अब्दुल रज्जाक, अबू सुफियान जावेद अंसारी, साहिल जुम्मत बागवान और महिला वर्ग में राजश्री प्रभाकर बांगर, नंदिनी पप्पू वर्मा, संध्या गौतम राम आशिष ने क्रमशः पहला दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किए। इन धावकों को आयुक्त अजय वैद्य, अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, संजय हिरवडे, उपायुक्त मुख्यालय दीपक जिंझाड,उपायुक्त प्रणाली घोंगे के शुभ हस्ते नकद पुरस्कार सहित प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई अधिकारी, कर्मचारी, पालिका के शिक्षक उपस्थित थे।
रिपोर्टर