मंत्री रवींद्र चव्हाण के शुभ हाथो से अपना पद्मानगर सुशोभित करण चौक का लोकार्पण

भिवंडी।। पद्मानगर क्षेत्र की पहचान को उजागर करने वाले "अपना पद्मानगर चौक" का उद्घाटन रविवार को राज्य के लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण के शुभ हाथों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधान परिषद विधायक रवींद्र फाटक, विधायक महेश चौघुले, पालिका आयुक्त अजय वैद्य,अखिल पद्मशाली समाज के अध्यक्ष रामकृष्ण पोटाबत्तीनी,आरपीआई शहर अध्यक्ष महेंद्र गायकवाड़, भाजपा के पूर्व नगरसेवक श्याम अग्रवाल,भाजपा महासचिव राजू गाजेगी,भाजपा शहर उपाध्यक्ष राजेश शेट्टी, प्रवीण मिश्रा,महिला मोर्चा अध्यक्षता सुनीता यशवन्त टावरे, महिला प्रदेश सचिव ममता परमानी, पालिका शहर अभियंता सुरेश भट्ट, पूर्व शहर अभियंता एलपी गायकवाड़, कनिष्ठ अभियंता हरेश म्हात्रे, वसीम अंसारी,  स्वाभिमान सेवा संस्था के विजय गुज्जा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण ने कहा कि अगर शहर का सौंदर्यीकरण किया जाए तो शहर के विकास को बढ़ावा मिलने की गुंजाइश है। इसके लिए नागरिकों के साथ-साथ पालिका प्रशासन को भी पहल करने की जरूरत है। वही पर विधायक रवीन्द्र फाटक ने कहा कि उनके निधि का इस्तेमाल अच्छे कार्य के लिए किया गया है। जिससे हमे खुर्शी हुई है। पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी ने कहा कि यह सौंदर्यीकरण इसलिए संभव हो सका क्योंकि स्थानीय व्यापारियों और आवासीय संपत्ति मालिकों ने पहल की और शहर के पद्मानगर सब्जी बाजार से वाराला देवी सड़क चौड़ीकरण व कंक्रीटकरण के विकास कार्य में सहयोग किया। इसके साथ संतोष शेट्टी ने कहा कि प्रेमताई पाटिल सांस्कृतिक केंद्र की इमारत जर्जर हो गई है। इसके लिए एक नए सांस्कृतिक केंद्र निर्माण करने की आवश्यकता है। इसके लिए भी निधि उपलब्ध करवाने की मांग उन्होंने की है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई लोगों ने कड़ी मेहनत की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट