
FDA ने छापामार कर पकड़ा 8 लाख का प्रतिबंधित गुटखा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 18, 2023
- 304 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर व आसपास क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित गुटखा व पान मसाला की बिक्री की जाती है। शहर के आलावा यहां से मुंबई, नासिक पालघर, ठाणे आदि शहरों में थोक सप्लाई भी किया जाता है। स्थानीय पुलिस तथा अन्न व औषध प्रशासन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से आऐ दिन भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा व पान मसाला जब्त करने की कार्रवाई की जाती है। इसके बावजूद आज भी तमाम पान टपरियों पर अवैध रूप से प्रतिबंधित गुटखा व पान मसाला की बिक्री खुलेतौर पर सतत जारी है। इसी क्रम में अन्न और औषध प्रशासन विभाग के अन्न सुरक्षा अधिकारी मेघना समाधान पवार व उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक टेपों के माध्यम से भारी मात्र में प्रतिबंधित गुटखा व पान मसाला शहर में बिक्री के लिए लाया जा रहा है। अन्न सुरक्षा अधिकारियों ने भिवंडी शहर पुलिस के साथ मिलकर कमला होटल के पास नाकाबंदी की और संदिग्ध टेंपों क्रमांक एम.एच. 04 एल.क्यू 1259 को अपने ताबा में लेकर तलाशी ली। इस दरमियान टेंपों से विभिन्न कंपनियों के प्रतिबंधित गुटखा व पान मसाला कुल 8 लाख 06 हजार 750 रूपये का माल बरामद हुआ है। पुलिस ने माल जब्त करते हुए विकास कुमार उपेंद्र राम और फिरोज नामक व्यक्ति के खिलाफ धारा 188,272,273,328 सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दाखिल किया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक रामदास कोलते कर रहे हैं।
रिपोर्टर