वीर बाल दिवस बलिदान का दिन -- अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाड़े

भिवंडी।। प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष वीर बाल दिवस मनाने का निर्देश दिया था, तदनुसार राज्य सरकार ने एक परिपत्र जारी किया। इसी के तहत आज पालिका मुख्यालय में वीर बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें पालिका के अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाड़े ने साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन किया। इस मौके पर अतिरिक्त आयुक्त ने सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को वीर बाल दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि माता गुजरी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और चार साहिबजादों की शक्ति और साहस लाखों लोगों को प्रेरित करती है उन्होंने कभी भी अन्याय स्वीकार नहीं किया। मुगलों ने उन पर बहुत अत्याचार किये। अन्याय होने पर भी उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया। विपरीत परिस्थितियों से उबरने का प्रयास किया उन्होंने अपना सब कुछ त्याग दिया। जिसकी  बारे में जानने की जरूरत है।

26 दिसंबर 1705 को साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह जी को 7 और 9 साल की उम्र में उन्हें जिंदा दीवार में चुनवा दिया गया और दोनों शहीद हो गये। इतनी कम उम्र में दोनों ने अराजकता और अन्याय के खिलाफ अपना बलिदान दे दिया। अतिरिक्त आयुक्त ने यह भी कहा कि उनके बलिदान के बारे में सभी को जानना चाहिए।पिछले वर्ष प्रधान मंत्री ने इस दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मनाऐ जाने के लिए घोषित किया था। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त प्रणाप्रणाली घोंगे, रमेश थोरात, सिटी इंजीनियर सुरेश भट, जल आपूर्ति कार्यकारी अभियंता संदीप पटनावार, स्वास्थ्य सहायक आयुक्त फैसल तताली, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले, खेल अधिकारी शरद कलावंत, सहायक स्थापना प्रभाग प्रमुख कल्याणी चन्ने अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट