किसानों ने कैम्प स्थल मसोई में अनिश्चितकालीन धरना में आठवें दिन दिया धरना

चांद ।। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आठवें दिन मंगलवार को धरना जारी रखा। धरना स्थल कैम्प मसोई में आए दर्जनों किसानों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। बातचीत करने पर किसानों ने कहा जबतक सरकार किसानों की मांग नहीं मान लेती तब तक धरना चलता रहेगा।2 जनवरी को 22 किमी लंबी पदयात्रा के बाद किसान कैम्प स्थल मसोई चैनपुर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने कहा सरकार सर्किल रेट बढाए नहीं तो धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन चलता रहेगा। धरना के आठवें दिन भी जिला प्रशासन के द्वारा किसी तरह बातचीत या संज्ञान नहीं लेने पर किसानों ने आक्रोश व्यक्त किया। धरना पर बैठे किसान संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष विमलेश पांडेय महासचिव पशुपति नाथ सिंह सचिव अनिल सिंह ने कहा सरकार किसानों के धर्य की परीक्षा न लें। उन्होंने ने कहा सरकार को किसानों के ताक़त का अंदाजा नहीं है। उन्होंने ने कहा आंदोलन को तेज किया जाएगा। धरना पर बैठे किसानों ने बिहार सरकार होश में आओ का नारा लगा रहे थे। किसानों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बहुत गुस्सा देखा गया। किसानों का कहना है बिहार सरकार 2013 से कैमूर में भूमि का सर्किल रेट बढ़ाई नहीं है। किसानों ने कहा सर्किल रेट नहीं बढ़ाने के वजह से किसानों को भूमि अधिग्रहण में कम मुआवजा मिल रहा है। किसानों ने कहा उत्तर प्रदेश में किसानों को प्रति एकड़ 60 लाख के आसपास मुआवजा मिल रहा है जबकि बिहार के किसानों को कैमूर में प्रति एकड़ 12 लाख 80 हजार रुपए के आसपास मिल रहा है जो बहुत कम है।इस संबंध में एन एच ए आई प्रोजेक्ट डायरेक्टर आर एस यादव ने कहा बिहार सरकार सर्किल रेट नहीं बढ़ाएगी तो मुआवजा को बढ़ावा नहीं जा सकता है।इसी को लेकर किसान पिछले साल से किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के मुवमेंट को देखते हुए लग रहा है किसान मानने वाले नहीं हैं कैमूर के किसान सरकार से आर-पार की लडाई के मूड में हैं। धरना में अरविंद सिंह अवधेश कुमार गोपाल पटेल श्याम नारायण संजय जायसवाल असर्फी सिंह गिरजा यादव राम सुभग राम आदि किसान शामिल थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट