
आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूर्व नगरसेवक सिद्धेश्वर कामूर्ति सहित परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 25, 2024
- 460 views
भिवंडी। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका के कांग्रेस पक्ष के पूर्व नगरसेवक सिद्धेश्वर कामूर्ति सहित उनके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने व संपत्ति की हेराफेरी के मामले में एंट्री करप्शन ब्यूरो की टीम की शिकायत पर शहर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। सिद्धेश्वर कामूर्ति के पुत्र श्रीकांत कामूर्ति जो कोंकण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एक स्वतंत्र उम्मीदवार है। पुलिस ने इस मामले में उन्हें भी आरोपी बनाया है। पुलिस की माने तो कामूर्ति परिवार आय से अधिक लगभग 29 टक्के संपत्ति कुल 2 करोड़ 14 लाख की संपत्ति अवैध तरीके से जमा की है।
पुलिस के मुताबिक सिद्धेश्वर कामूर्ति को ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने एक अनधिकृत निर्माण मामले में 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इस अपराध की जांच करते समय 1985 से 2021 के दरमियान सिद्धेश्वर कामूर्ति और उनकी पत्नी कावेरी सिद्धेश्वर कामूर्ति, बेटे श्रीकांत सिद्धेश्वर कामूर्ति, संकेत कामूर्ति और निशिकांत कामूर्ति की कुल आर्थिक आय 7 करोड़ 44 लाख 20 हजार 165 रूपये थी। इस दरम्यान कुल 4 करोड़ 37 लाख 86 हजार 856 रूपये व्यय किया था। इस दरम्यान कुल संपत्ति 5 करोड़ 20 लाख 67 हजार 42 रूपये थी। संपत्ति और खर्च की कुल राशि 9 करोड़ 58 लाख 53 हजार 898 रुपये है। संपत्ति और व्यय की राशि आय से 29 प्रतिशत अधिक है यानी 2 करोड़ 14 लाख 33 हजार 734 रुपये उनका परिवार गलत तरीके से अर्जित किया है। ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के पुलिस निरीक्षक स्वप्निल जुईकर द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर भिवंडी शहर पुलिस ने भष्ट्राचार निरोधक अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप अधिक्षक विलास जाधव कर रहे है।
रिपोर्टर