मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर थाने के मनोरमा नगर में दिखा यादवो का सैलाब

थाने। थाने पश्चिम में मनोरमा नगर के अंदर यादव समाज ट्रस्ट द्वारा मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर सम्मान/ अभिनंदन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री और सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजनैतिक  अनुभवी शिवपाल सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के विधायक एवं महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष अबू आजमी उपस्थित थे।

यादव समाज ट्रस्ट के थाने जिला अध्यक्ष- जितेन्द्र यादव ने बताया। यह कार्यक्रम जनता के बीच में निस्वार्थ समाज सेवा करने वाले महापुरुष को सम्मानित करना था। इसके अलावा यादव समाज के लोगों को एकसाथ एकत्रित करना था। तथा हमारा प्रयास था। मनोरमा नगर में रह रहे सभी भाईयों बहनों को एक साथ  एकत्रित करके एकसाथ मकरसंक्रांति का कार्यक्रम किया जाय।

यादव समाज ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - दिनेश यादव ने बताया। यादव समाज ट्रस्ट हमेशा यादव समाज के लिये तात्पर्य रहता है। यादव समाज ट्रस्ट हमेशा यादवों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने का प्रयास करता है चाहे वह शिक्षा संबंधित हो चाहे आर्थिक रूप से मदत करना हो या राजनैतिक रूप में।

यादव समाज ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - लालबहादुर यादव न बताया इस कार्यक्रम में कम से कम पांच सौ लोग एकत्रित हुये थे। 

अंगद यादव ने बताया हमारा प्रयास था। सारी व्यवस्था ठीक से हो। तथा किसी भी प्रकार से अन्य समाज या आम जनता कोई दिक्कत ना। उसी प्रकार से हमारा प्रोग्राम सफल रहा।


यादव समाज ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष - एस बी यादव ने बताया। इस कार्यक्रम में हमने मुंबई और मुंबई के बाहर रहने वाले सम्माननीय व्यक्ति को बुलाया था। इस कार्यक्रम में राजनैतिक पार्टियों से लेकर ब्यूरोक्रेट्स तक  तथा समाज सेवकों को आमंत्रित किया था। थाने के मनोरमा नगर हमारे मार्गदर्शक चाचा शिवपाल सिंह यादव जी हमारे कार्यक्रम में आकर चार-चांद लगा दिया। इसके अलावा शिवसेना जेष्ठ नगरसेवक देवराम भोईर, संजय देवराम भोईर, भुषण भोईर, माजी महापौर नरेश मस्के  और माजी महापौर मिनाक्षी राजेश शिंदे उपस्थित थे। इस सभी लोगों ने आज यादव समाज को जो मनोबल और सहयोग दिया है। उसके लिये दिल से आभार व्यक्त करता हुं।  इसके साथ साथ यादव समाज ट्रस्ट के पदाधिकारी शिवप्रसाद यादव, रामानन्द यादव, रामचन्द्र यादव, रामहित यादव और राम आसरे यादव का भी धन्यवाद करता हुं। अंत हमारे आदरणीय चाचा शिवपाल सिंह यादव जी का तन मन से आभार ब्यक्त करता हुं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट