भिवंडी पालिका के टैक्स विभाग का चौथा भष्ट्राचारी कौन ?

"मी भिवंडीकर" बैनर तले किया गया आन्दोलन

आयुक्त अजय वैद्य की मान्यता व हस्ताक्षर की फाइलों की हो जांच

भिवंडी।। भिवंडी प्रांत कार्यालय के सामने "मी भिवंडीकर" संस्था के बैनर तले भिवंडी वासियों ने मिलकर वर्तमान भिवंडी पालिका आयुक्त अजय वैद्य को हटाने व उनके स्थान पर आय.ए.एस. अधिकारी की नियुक्ति की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पालिका आयुक्त वैद्य पर भष्ट्राचार में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उनके हस्ताक्षर की फ़ाइलों की जांच करवाने की मांग की है। भिवंडी प्रांत कार्यालय के सामने हुए धरना प्रदर्शन में कई सामाजिक संगठनों के साथ पत्रकार संगठना भी समर्थन देते हुए इस धरना प्रदर्शन में सहभागी हुए थे।

"मी भिवंडीकर" संस्था के संस्थापक खान फखरे आलम ने भिवंडी प्रांत अधिकारी से मुलाकात कर राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन अनुसार उन्होंने आयुक्त अजय वैद्य पर आरोप लगाया है कि पालिका आयुक्त के पद पर अजय वैद्य की नियुक्ति के बाद से शहर में अवैध इमारतों के निर्माणकार्य में तेजी आयी है। वही पर पालिका मुख्यालय के प्रत्येक विभागों में व्यापक भष्ट्राचार फैला है। जिसमें आयुक्त वैद्य स्वयं शामिल हैं। भिवंडी पालिका मुख्यालय के कर मूल्यांकन विभाग में 3 जनवरी 2024 को नवीं मुंबई के एंट्री करप्शन ब्यूरो की टीम ने तीन कर्मचारियों को डेढ़ लाख रूपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। इस रिश्वतकांड में एंट्री करप्शन ब्यूरो की टीम ने पालिका आयुक्त को नोटिस भेजकर तलब किया था। खान फकरे आलम ने बताया कि इसके पूर्व भी पालिका आयुक्त की बदली को लेकर 30 अक्टूबर को भिवंडी से मुंबई आजाद मैदान तक पैदल यात्रा का आयोजन कर इनकी बदली करने की मांग की गई थी। इसके आलावा मुख्यमंत्री कार्यालय में 3 नवंबर 2023 को पालिका आयुक्त अजय वैद्य की बदली कर उनके स्थान पर आय.ए.एस. अधिकारी की नियुक्ति के लिए मांग किया गया है। इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से महाराष्ट्र पत्रकार संघ के भिवंडी अध्यक्ष अब्दुल गनी खान,भगवानदास विश्वकर्मा,उड़ान फाउंडेशन संस्था के अध्यक्ष असलम खान, भारतीय मानवता पार्टी के सैफान चांद पठान, असीफ पठान, विजय भोईर,मदान खान, इस्लाम खान, इकबाल हुसैन खान आदि गणमान्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट