
नाकामी छिपाने के लिए "शासन आपल्या दारी" उपक्रम की नही दी जा रही जानकारी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 18, 2024
- 257 views
भिवंडी।। महाराष्ट्र शासन का "शासन आपल्या दारी" उपक्रम अंर्तगत भिवंडी निज़ामपुर शहर महानगर पालिका के प्रशंसक एवं आयुक्त अजय वैद्य के निर्देशानुसार पालिका प्रशासन द्वारा 16 जनवरी 30 जनवरी तक नागरिकों के घरोघर पहुँच कर शासन द्वारा चलाऐ जा रहे उपक्रम की जानकारी तथा उनके महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए निर्देश दिये है। इस उपक्रम के माध्यम से विवाह रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र,जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र, संपत्ति हस्तांतरण, नवीन परवाना देने, परवाना हस्तांतरण, जाहिरात परवाना, संपत्ति टैक्स बकाया नहीं इसका प्रमाण पत्र देने,संपत्तियों के नवीन कर आकारणी करने, दिव्यांग रजिस्ट्रेशन करने के लिए इच्छुक लोगों का आवेदन व जरूरी दस्तावेज लेकर प्रमाण पत्र देने के लिए निर्देश दिया गया है। तदुपरांत भिवंडी पालिका प्रशासन ने प्रभाग समिति एक से लेकर पांच के विभिन्न क्षेत्रों में दो - दो दिनों के लिए शिविर लगाकर इस उपक्रम को चलाया जा रहा है इसी क्रम में प्रभाग समिति क्रमांक दो अंर्तगत 16-17 जनवरी को शांतिनगर रोड़ के सलाउद्दीन हाई स्कूल में शिविर लगाया गया था। इस शिविर के माध्यम से कितने लोगों ने आवेदन किया और कितने लोग इस उपक्रम के लाभार्थी बने। इसकी जानकारी पालिका प्रशासन ने सार्वजनिक नहीं की। जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
रिपोर्टर