राकेश टिकैत पंहुचे कैमूर की धरती पर किसानों ने किया जोरदार स्वागत


कैमूर ।।    किसान के चर्चित नेता राकेश टिकैत प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन कैमूर ने सायं 6 बजे कैमूर की धरती पर पंहुचे। उत्तर प्रदेश की सीमा कर्मनाशा पर किसानों ने किसान नेता राकेश टिकैत का जोरदार स्वागत किया। पुर्व कृषि मंत्री सह विधायक रामगढ़ सुधाकर सिंह अपने समर्थकों के साथ पंहुचे हुए थे। किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर भारतीय किसान यूनियन कैमूर पशुपति नाथ सिंह अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों के साथ उत्तर प्रदेश की सीमा जोरदार स्वागत किया। किसानों ने राकेश टिकैत सुधाकर सिंह जिंदाबाद किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए किसान नेता का स्वागत किया। उत्तर प्रदेश कर्मनाशा से रिसीव कर महाराणा प्रताप होटल दुर्गावती में किसानों के साथ बैठक कर भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा की मांग की उन्होंने बैठक में किसानों से चर्चा करते हुए कहा भारत सरकार पुजीपुतिओं की सरकार है। उन्होंने ने कहा यह सरकार किसानों की नहीं उद्योगपतियों की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने ने बिहार सरकार की आलोचना करते हुए कहा नितिश कुमार किसानों के भलाई के लिए सर्किल रेट नहीं बढ़ा रही है। राकेश टिकैत ने कहा किसान जब-तक नहीं लड़ेगा।उसे उचित मुआवजा नहीं मिलेगा। उन्होंने ने किसानों से कहा जबतक सरकार उचित मुआवजा नहीं देगी तबतक काम करने नहीं देना है। गुरूवार को अनिश्चितकालीन धरना किसानों का 17 वें दिन जारी रखा। अनिश्चितकालीन में किसानों ने जाकर राकेश टिकैत को अनिश्चितकालीन धरना में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। धरना में फरवरी महीने में राकेश टिकैत आने के लिए हामी भरी। स्वागत करते हुए किसान नेता पुर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा बिहार में किसानों का आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने ने भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा एवं मंडी कानून की मांग दोहराई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का स्वागत करने वाले विकी सिंह अमित रंजन सिंह पशुपति नाथ सिंह अवधेश सिंह राजू सिंह बबन सिंह सुनील कुमार सिंह अरविंद सिंह संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट