कैप्टन त्रिवेणी साह को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन

मोहनिया ।।  संम्पूर्ण वैश्य समाज जिला कोषाध्यक्ष राम ज्ञानी केसरी के आवास पर बधाई एवं सम्मान समारोह आयोजित की गई। समारोह की अध्यक्षता राम ज्ञानी केसरी और संचालन डॉ संतोष जायसवाल के द्वारा किया गया। जहां संम्पूर्ण वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष कैमूर कैप्टन त्रिवेणी साह को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा व्यापारिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर वैश्य समाज व व्यापारीयों के बिच खुशी का लहर है।फुल माला पहनकर भब्य स्वागत किया और दी बधाईयों का लगा तांता। वहीं कैप्टन त्रिवेणी साह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, संगठन महामंत्री भिकु भाई दलसानिया व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक राजीव रंजन कुमार उर्फ राजू गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने मुझे प्रदेश सह संयोजक के पद पर चयनित किया है।भलि भांति कर्तव्य निर्वहन करते हुए व्यापारीयों का सहयोग करूंगा। एवं सरकार के महत्वाकांक्षी योजना को जानकारी देना या लाभ दिलवाने में सहयोग करूंगा। और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में हर सम्भव प्रयास करूंगा। जहां मौके पर भाजपा  चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कैमूर डॉ संतोष जायसवाल, वैश्य समाज संरक्षक दशरथ प्रसाद गुप्ता उर्फ गांधी जी व महेंद्र प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता,सचिव अनिल गुप्ता, श्री भामाशाह राष्ट्रीय सेवा ट्रस्ट के सचिव शिवमुरत गुप्ता, महामंत्री राम आशीष साह,राजदेव गुप्ता विनय बहादुर गुप्ता उर्फ गुड्डू गुप्ता श्याम सुंदर गुप्ता,सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट