
भिवंडी पालिका द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती समारोह का आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 19, 2024
- 289 views
भिवंडी।। राज्य सरकार के परिपत्र के अनुसार, आज भिवंडी महानगर पालिका में शिव जयंती उत्सव मनाया गया। पालिका प्रशासक एवं आयुक्त अजय वैद्य ने मुख्यालय के भूतल में शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ साथ साढ़े तीन सौ वर्षा की शिव राज्य अभिषेक की तस्वीर का अनावरण भी किया, जो पालिका मुख्यालय के भूतल के दर्शनीय भाग में लगाया गया है।पालिका आयुक्त ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और जीवनी के बारे में संक्षेप में बताया और महाराज की जीवनी हमें क्या सिखाती है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यालय में कार्यक्रम के बाद आयुक्त ने छत्रपति शिवाजी महाराज चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज के अश्वारोही प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। शिवाजी चौक पर ढाल, तलवार, दानपत्ता सहित छत्रपति शिवाजी महाराज काल की विभिन्न मार्शल आर्ट प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर पालिका के अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, संजय हेरवाडे, प्रभारी उपायुक्त प्रणाली घोंगे, प्रभारी उपायुक्त रमेश थोरात, सहायक आयुक्त प्रशासन अजीत महाडिक, सहायक आयुक्त नितिन पाटिल, सहायक आयुक्त फैसल तातली, सहायक आयुक्त बालाराम जाधव, जगदीश जाधव, मकसूम शेख, सुनील भोईर, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले और अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर