स्वीकृत कार्यों का श्रेय हम लेते है, दूसरों की तरह स्वार्थी राजनीति नहीं कर रहे : कपिल पाटिल

भिवंडी।। केन्द्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पटिल व भिवंडी भाजपा विधायक महेश चौगुले ने शहर व आसपास के ग्रामीण परिसरों के विभिन्न विकास कार्यों का सिलसिले वार आज भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के बाद भाजपा की तरफ से एक पत्रकार परिषद का आयोजन किया गया था। इस पत्रकार परिषद में मंत्री कपिल पाटिल ने अपने विरोधियों को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों का श्रेय हम लेते हैं और हम दूसरों की तरह स्वार्थी राजनीति नहीं करते है। आज सोमवार को भिवंडी मनपा क्षेत्र अंर्तगत 310 करोड़ रुपये की लागत से 14 स्थानों पर सड़क कंक्रीट करण व अन्य विकास योजनाओं की शुरूआत के लिए भूमि पूजन किया गया।  शहर की बढ़ती आबादी और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हम विभिन्न कार्यों के लिए राज्य और केंद्र सरकार से मांग किया और पत्र व्यवहार किया। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय नागरिक स्वास्थ्य योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए 60 करोड़ रुपये की लागत से आईजीएम के पास 200 बिस्तरों वाला अस्पताल का निर्माण किया जायेगा। इसके लिए मंजूरी मिल गई है। जिसका उद्घाटन सोमवार को स्थानीय सांसद, केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने किया है। बिना काम के श्रेय नहीं लेने वाले विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और राज्य में महागठबंधन की सरकार ने भिवंडी शहर के लिए करोड़ों रुपए के कार्यों को मंजूरी दिलाई। यहां की जनता ने हम पर भरोसा किया। इसलिए हमें चुना। हम ऐसा इसलिए कर सकें। क्योंकि हम यह जानते है कि ये सभी विकास कार्य यहां के लोगों की देन है।तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सबसे पहले करोड़ों रुपये के कार्यों को मंजूरी दी, जिससे भिवंडी शहर के विकास को बढ़ावा मिला। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में सरकार आने से बिजली मिलने से शहर के विकास को फिर से गति मिली है। इसलिए विरोधी इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि 400 करोड़ रुपये के कार्यों के लिए फिर से फंड मिला है। ढाई वर्ष सरकार चलाने वाले लोग एक रूपया भी भिवंडी के विकास के लिए नही ला सकें, भिवंडी के विकास में ऐसे लोगों का कोई योगदान नहीं है। मेट्रो का काम तेज गति से चल रहा है। टोरेंट पॉवर कंपनी कांग्रेस की देन है। इस अवसर पर भाजपा विधायक महेश चौघुले,शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल, पूर्व अध्यक्ष संतोष शेट्टी, पूर्व नगरसेवक सुमित पाटिल,महिला नगर अध्यक्ष सुनीता यशवंत टावरे मौजूद, राजू गाजेंगी, यशवंत टावरे आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट