पर्यावरण की सुरक्षा से ही मानव जीवन की रक्षा संभव - परवेज खान‌ (पी के)

 भिवंडी  ।। पर्यावरण की सुरक्षा से मानव जीवन की रक्षा संभव है । जंगल व पहाड़ियों का होना अत्यंत जरुरी है। जंगल की भूमि व पेड़ों की छांव मां की गोद व आंचल के समान है ऐसे वक्तव्य महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर्यावरण विभाग द्वारा रायगढ़ जिले में हुए पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाराष्ट्र प्रदेश पर्यावरण विभाग उपाध्यक्ष परवेज खान (पी के) ने कहा । वही पर उन्होंने ने कहा कि प्रतिदिन वृक्षों की अवैध तरीके से अंधाधुंध कटाई होने से जंगल सिमटा जा रहा है । पर्यावरण असुरक्षित होने से इसका बुरा असर मानसून पर पड़ता है आज असमय वर्षा होने से कृषि कार्य काफी प्रभावित हो रही है। पर्यावरण को सुरक्षित बनाऐ रखने के उद्देश्य को लेकर आज के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । देश व राज्य में पर्यावरण को सुरक्षित बनाऐ रखने के लिए जंगलों की सुरक्षा तथा पौधरोपन पर विशेष कार्य किया जाना नितांत आवश्यकता है । वन से लोगों को कई तरह का लाभ मिलता है। जंगल के आसपास रहने वाले शहरी लोग जंगल की मनोरमा छटा देखने के लिए जहाँ पिकनिक मनाने वहाँ जाते है वही पर जड़ी बूटी, कई तरह का फल फूल , सुखी जलावन की लकड़ी, काष्ठ कोयला,इमारत की लकड़ियाँ आदि प्राप्त होती है। प्राकृतिक के गोद में बसा वन वनवासियों के लिए घर है। वो जंगल को देवता के समान पूजा करते हैं। इसलिए जंगल को सुरक्षित करना तथा उसका सरंक्षण देना जीवन का महत्वपूर्ण कर्तव्य है। बन विभाग जंगल की सुरक्षा के प्रति हमेशा तत्पर है। लेकिन इसमें आम जनों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर्यावरण विभाग अध्यक्ष अशोक राव मोरे,उपाध्यक्ष परवेज खान (पी के) , उपाध्यक्ष हर्षद पुरोहित ,अध्यक्ष पर्यावरण विभाग मुरबाड तालुका नरेश मोरे,ठाणे शहर अध्यक्ष पर्यावरण विभाग संजय मुंरगुडे,महिला अध्यक्ष रायगढ जिला,महाराष्ट्र प्रदेश जनरल सेक्रेटरी वर्षा मेडम, समाज सेवक शाकीब मिर्ज़ा आदि भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम का आयोजन रायगढ जिला पर्यावरण विभाग अध्यक्ष मनोहर  कदम ने किया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट