
प्रतिबंधित गुटखा व पान मसाला के गोदाम पर पुलिस का छापा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 07, 2024
- 225 views
7 लाख 77 हजार का गुटखा पान मसाला जब्त
4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, एक गिरफ्तार
भिवंडी।। भिवंडी शहर व आसपास इलाकों में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पान मसाला, गुटखा, तंबाकू की बिक्री सतत जारी है। शहर के प्रत्येक पान टपरियों पर इसकी बिक्री खुलेआम की जाती है। इसके बावजूद पान टपरियों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई ना होना असमंजस की बात है। शांतिनगर पुलिस ने एक ऐसे सुपारी के गोदाम पर छापा मारा है जहां से प्रतिबंधित पान मसाला, गुटखा व तंबाकू की बिक्री की जाती थी। इस छापेमारी में शांतिनगर पुलिस ने 7 लाख 77 हजार 060 रूपये कीमत के विभिन्न कंपनियों के प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला, तंबाकू जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक भिवंडी के गुलजार नगर स्थित हमीद अपार्टमेंट में रहने वाले फरमान अहमद मंजूर अहमद अंसारी की पान सुपारी की दुकान है। दुकान में बिक्री करने के प्रतिबंधित तंबाकू व गुटखा वह इकठ्ठा करके रखा था। इसकी जानकारी शांतिनगर पुलिस को प्राप्त हुई थी। पुलिस के कल देर शाम दुकान पर छापामार कर 7,77,060 रूपये कीमत के गुटखा व पान मसाला जब्त कर लिया है। पुलिस सिपाही दिपक रमेश सानप की शिकायत पर फरहान अहमद मंजूर अहमद अंसारी, वकार अहमद मंजूर अहमद अंसारी, सोहराब अहमद और तौसिफ खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। वही पर वकार अहमद मंजूर अहमद अंसारी, सोहराब अहमद और तौसिफ खान पुलिस के चंगुल से निकल भागने में सफल रहे जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
रिपोर्टर