
अयोध्या में तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, सरयू घाट पर लोगों ने किया स्नान
- देवराज मिश्र, ब्यूरो चीफ अयोध्या
- Mar 08, 2024
- 161 views
अयोध्या ।। महा शिवरात्रि पर 3 लाख से ज्यादा श्रृद्धालु आज सरयू स्नान कर नागेश्वर नाथ महादेव का अभिषेक कर रहे हैं। 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली महा शिवरात्रि हैं। इसलिए राम भक्तों में इस महा पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्त रामलला का दर्शन करने उनके दरबार में भी पहुंच रहे हैं। हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए भी भारी भीड़ है।
महा शिवरात्रि पर यह मंदिर आज आठ मार्च को भोर 3 बजे खोल दिया गया है। पूरे दिन और रात खुला रहेगा। शाम को मंदिर से धूमधाम से शिव की बारात निकलेगी जो क्षीरेश्वरनाथ मंदिर से वापस होकर मंदिर पहुंचेगी। जिसके बाद नागेश्वरनाथ मंदिर के सामने शिव का विवाह होगा। बारात और विवाह के साक्षी संत-महंतों सहित हजारों श्रद्धालु बनते हैं।
नागेश्वर नाथ की महिमा का बखान न केवल हिन्दू भक्तों ने बल्कि अंग्रेजों ने भी इसकी विशेषता का बखान किया है। अंग्रेजी विद्वान विंसेट स्मिथ ने लिखा कि 27 आक्रमणों को झेल कर भी यह मंदिर अपनी अखंडता को बनाये रखे है। हैमिल्टन ने लिखा है कि पूरे विश्व में इसके समान दूसरा दिव्य स्थान कोई नही है।
रिपोर्टर