
हीट वेव से पांच चुनाव कर्मियों की मौत
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jun 01, 2024
- 132 views
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार
रोहतास-- मतदान संपन्न कराने आए विभिन्न जगहों से कुल पांच मतदान कर्मियों की मौत हो जाने की सूचना मिली है। जिसमें सासाराम नगर थाना में तीन एवं डिहरी थाना में दो यूडी काण्ड दर्ज किया गया। चुनाव के दौरान मरने वाले मतदान कर्मियों को बिहार सरकार के तरफ से पांच लाख रुपए की मदद दी जा रही है। जबकि केन्द्र सरकार अलग से राशि देने का प्रावधान है।लोकसभा चुनाव संपन्न कराने गए अभयपुर मसूदन निवासी एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के के मसूदन निवासी होमगार्ड जवान मुंगेर में सेवारत था। जहाँ से उसै चुनाव ड्यूटी में रोहतास जिले का करगहर थाना भेजा गया। जहाँ गुरूवार को हीट स्ट्रोक का शिकार होने के बाद उसका इलाज कैराया गया। शुक्रवार को जवान की तबियत ज्यादा खराब होने पर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ से उसे सासाराम भेज दिया गया। जवान की तबियत ज्यादा नाजुक देखते हुए वहाँ से भी उसे कहीं और ले जाने की सलाह दी गई। इसी बीच जवान की मौत हो गई। इधर जवान की मौत की सूचना परिजनों को दी गई। उसके बाद मानो घर में कोहराम मच गया। इस अनहोनी घटना से सभी अचंभित रह गए। सूचना पर मृतक के पुत्र सहित अन्य परिजन रोहतास रवाना हुए। वहाँ आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक का शव शनिवार सुबह पैतृक गांव मसुदन पहुंचा। जहाँ उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर जवान के मौत के बाद मुंगेर होमगार्ड डीएसपी अनुज कुमार अन्य पदाधिकारी एवं जवानों के साथ मृतक का गाँव मसुदन पहुंच कर उसके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया एवं परिजनों को नियमानुसार आर्थिक मदद एवं आश्रितों को अनुकंपा के आधार नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया है।
रिपोर्टर