रेड लाइट एरिया में चला चाकू

भिवंडी। शहर के रेड लाइट एरिया में मध्यरात्रि के दरमियान एक व्यक्ति पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला करने की घटना घटित हुई है। शहर पुलिस ने इस मामले में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। किन्तु अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक कामतघर परिसर के रहने वाले विजय विठ्ठल शिंदें देरशाम पार्टी कर अपने मित्र राहूल प्रदीप भोडवे और आकाश हनुमान संकटे के साथ रात दो बजे हनुमान टेकरी के गल्ली में घूम रहे थे। इसी गल्ली में घूम रहे एक व्यक्ति मे महिला के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह किराया वसूलने आया है और विजय शिंदे ने उसके साथ गाली-गलौज की। जिसके कारण गुस्साए अजनबी ने अपने तीन साथियों को बुलाया और उनकी पिटाई कर दी और उनमें से एक ने विजय शिंदे पर धारदार हथियार से वार कर वहां से भाग गये। इस मामले में घायल विजय शिंदे ने चार अजनबी लोगों के खिलाफ शहर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज तलाश शुरू की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट