मानसून सिर पर नगर पालिका की तैयारी आधी अधूरी

अर्जुन शर्मा की रिपोर्ट .....

जौनपुर । मानसून सिर पर है और 15 जून के  बाद कभी  भी दस्तक दे सकता है। नगर के वार्डों में तमाम ऐसे बड़े  नाले व सीवर हैं जो बरसात के दिनों में झील में तब्दील हो  जाते हैं। जिससे लोगों के घरों में गंदा पानी  घुसने से  परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आलम यह है कि नगर  पालिका जौनपुर की इससे निबटने की तैयारी अभी आधी-अधूरी है। कई ऐसे बड़े नाले हैं जहां सफाई  पूरी नहीं  हो  सकी हैं तो कुछ स्थानों पर कब्जा सफाई में रोड़ा बना हुआ है।नगर के मखदूम शाह अढ़न वार्ड में कल्लू इमामबाड़ा से  पानदरीबा मार्ग पर शहर का सबसे बड़ा नाला है।यहां पर  स्थित आधा किमी लंबा नाला तीन वार्डो में ताड़तला, मखदूम शाह अढ़न, मीरमस्त वार्ड को जोड़ता है।बारिश में तीनों  मोहल्लों में पानी भर जाता है नवाब युसूफ रोड से पानदरीबारी मार्ग, कल्लू इमामबाड़ा से पानदरीबा मार्ग, मखदूम शाह अढ़न से ताड़तला मार्ग पर बारिश में घुटनेभर से अधिक पानी हो  जाता है। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों के  लिए चुनौती  भरा होता है। जब नाले की फोटो खींची जा रही थी  तो लोगों  ने बताया कि पिछली बार भी सफाई के नाम पर केवल  खानापूर्ति हुई थी। जिससे बारिश में जलभराव हो गया था। ईशापुर-रसूलाबाद मार्ग में भी बारिश में  जलभराव  हो जाता  है। इसका कारण लोगों द्वारा स्थायी कब्जा बताया जा रहा है।नाले को लोगों ने सीमेंट लगाकर स्थायी कब्जा कर लिया है।इससे नगर पालिका की तरफ से सफाई नहीं हो पा रही है।शिया कालेज के पीछे नाले की सफाई नहीं होती है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट