
महिला से अश्लील हरकत करने आया व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 18, 2024
- 389 views
महिला ने दर्ज करवाई शिकायत
भिवंडी। शहर के पद्मानगर इलाके में अकेली घर में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति के खिलाफ शहर पुलिस ने केस दर्ज किया है। दिलचस्प बात यह है कि आरोपी जब यह कृत्य करने की कोशिश कर रहा था तब डरी हुई महिला ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर रसोई के बर्तन से वार किया। जिसके कारण आरोपी सत्य नारायण रच्चा (31) गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता सोनार पाड़ा की एक बिल्डिंग में रहती है और शाम करीब 4:30 बजे आशीष टाकीज के पास रहने वाला आरोपी अनिल रच्चा नशे की हालत में पीड़िता के घर में घुस आया। महिला घर में अकेली थी जिसका फायदा उठाते हुए वह कहने लगा कि तुम मेरे साथ सेक्स करो। इस दरमियान आरोपी ने अपनी पैंट उतार दी और महिला को अपना निजी अंग दिखाना शुरू कर दिया। जिसे देखकर महिला ने चिल्लाते हुए रसोई वाले कमरे में भाग गई और आत्मरक्षा के लिए अपने हाथ में लोहे का तावा पकड़कर आरोपी पर वार करना शुरू कर दिया। दोनों के बीच हुई मारपीट में आरोपी के गुप्तांग पर चोट लगने से वह घायल हो गया और जख्मी हलात में घर से भाग गया। इस मामले में पीड़िता की ओर से शहर पुलिस थाने में दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को इलाज के लिए एक निजी अस्पतर्ती में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्टर