जन सेवा केंद्र संचालक के साथ छिनैती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंदौली  : थाना सकलडीहा पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक के साथ छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।  रफ्तार/पुलिस अभिरक्षा में लिये गये अभियुक्तों के कब्जे से 1,91,000/- रूपये व 01 अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया ।

 पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, जोन वाराणसी, डॉ0 ओम प्रकाश सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी व पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज* के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 157/2024 धारा 309(4) बीएनएस से अभियुक्तगण 1.सुहेल खान पुत्र स्व0 साहब अली 2.अमित यादव पुत्र राम अवध यादव निवासीगण ग्राम नोनार तुलसी आश्रम थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली व 02 बाल अपचारियों को आज दिनांक 25.09.2024 समय 04.40 बजे सुबह प्राथमिक विद्यालय व मन्दिर ग्राम फुल्ली के बीच से अभियुक्तगण को गिरफ्तार एंव बाल अपचारीगण को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्यवाही प्रचलित है। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार धारा 310(2),317(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी।

*पूर्व की घटना-* दिनांक 21.9.2024 को थाना सकलडीहा अंतर्गत सुनील कुमार पुत्र रामजतन प्रजापति निवासी ग्राम फल्ली थाना सकलडीहा जनपद चंदौली अपने मित्र सेवालाल के साथ यूनियन बैंक पौनी से चार लाख रूपए निकालकर अपने ग्राहक सेवा केंद्र तुलसी आश्रम लोनार लेकर जा रहे थे। उसी समय विपरीत दिशा से बाइक से आ रहे तीन व्यक्ति थाना सकलडीहा अन्तर्गत नागनपुर नहर के पास सुनील कुमार का पैसो वाला बैग छीनकर 02 व्यक्ति बाइक से व 01 व्यक्ति पैदल भाग गए थे।

पूछताछ विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 21.09.2024 को वादी पैसा निकालने के लिए युनियन बैंक शाखा पौनी गये थे जिनका रुपये छिनैती करने के नियत से अभियुक्त दीपक यादव व दोनों बाल अपचारी असलहे के साथ हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल पर सवार होकर तुलसी आश्रम नोनार स्थित अस्पताल के बगल में योजना बनाकर इन्तजार करने लगे। समय लगभग 15.45 बजे के आस-पास वादी के बैंक से पैसा लेकर चलने पर अभियक्त सुहेल खान ने सूचना देने के पश्चात बैंक से ही अपने पल्सर मोटरसाइकिल से वादी के पीछे लगा था। नागनपुर नहर पटरी के पास स्थित पेड़ के बगल में वादी की मोटर साइकिल रोकते हुए असलहा दिखाकर रुपयो से भरा बैग छिन लिया गया। पूर्व से ही अभियुक्त अमित यादव घटना स्थल से कुछ दूर स्थित नहर पुलिया के पास खडा होकर आने जाने वाले लोगो पर नजर रखा था तथा छिनैती की घटना हो जाने के बाद अभियुक्तगण/बाल अपचारीगण बनारस जाकर कैण्ट रेलवे स्टशेन के बगल में 60-60 हजार रुपये आपस में बाट लिये।  

नाम व पता अभियुक्तगण/बाल अपचारीगण* 

1.सुहेल खान पुत्र स्व0 साहब अली उम्र 20 वर्ष 

2.अमित यादव पुत्र राम अवध यादव उम्र 20 वर्ष निवासीगण ग्राम नोनार तुलसी आश्रम थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली

3- 02 बाल अपचारी 

    बरामदगी का विवरण-*

1.छिनैती का 1,91,000/- रुपया नगद बरामद तथा अभियुक्तगण के खाते में जमा किया गया 45,000/- रुपया होल्ड कराया गया।

2.घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकिल (बजाज पल्सर रंग काला वाहन संख्या UP67AL 5201 व हीरो HF DELUXE रंग लाल काला वाहन संख्या UP67 AE 0886)

3.घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर,

4.पाँच मोबाइल फोन।

बरामदगी एंव गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सकलडीहा चन्दौली 

उ0नि0 आशीष मिश्रा प्रभारी स्वाट/सर्विलांस चन्दौली

उ0नि0 विजय राज- चौकी प्रभारी नई बाजार 

उ0नि0 राणा प्रताप यादव- थाना सकलडीहा

हे0का0 राणा प्रताप सिंह- स्वाट/सर्विलांस चन्दौली

हे0का0 अरविन्द भारद्वाज- स्वाट/सर्विलांस चन्दौली

हे0का0 आनन्द सिंह- स्वाट/सर्विलांस चन्दौली

हे0का0 विजेन्द्र कुमार सिंह- स्वाट/सर्विलांस चन्दौली

हे0का0 रामानन्द यादव -स्वाट/सर्विलांस चन्दौली

हे0का0 580  प्रेम प्रकाश यादव- स्वाट/सर्विलांस चन्दौली 

हे0का0 राजेश यादव- स्वाट/सर्विलांस चन्दौली

का0 712 अजीत कुमार सिंह- स्वाट/सर्विलांस चन्दौली 

का0 732 मनोज कुमार यादव- स्वाट/सर्विलांस चन्दौली

का0 प्रश्विन कुमार दूबे- थाना सकलडीहा 

का0 धर्मेन्द्र कुमार यादव- थाना सकलडीहा

का0 सौरभ पटेल- थाना सकलडीहा

का0 नीतीश कुमार- थाना सकलडीहा

का0 अनिल प्रजापति- थाना सकलडीहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट