137 भिवंडी (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विकास नरवाल ने किया दौरा

भिवंडी। महाराष्ट्र विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए 136-भिवंडी (पश्चिम) और 137-भिवंडी (पूर्व) विधानसभा क्षेत्रों के केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक (सामान्य)  विकास नरवाल (आईएएस) 5 नवंबर 2024 को जिले में पहुंचे। उन्होंने 6 नवंबर 2024 को 137 भिवंडी (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव कार्यालय में मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं,मतगणना प्रक्रिया की तैयारी और अन्य चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में 137 भिवंडी (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमित सानप, 136 भिवंडी (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी उदय किसवे और भिवंडी-निजामपूर नगर निगम के मतदान केंद्र सुविधा प्रमुख सचिन नाईक तथा उप अभियंता संदीप पटनावर उपस्थित रहे विकास नरवाल (आईएएस) भिवंडी-निजामपूर नगर निगम की नई प्रशासनिक इमारत, कमरा नंबर 501, 5वीं मंजिल, जुना जकात नाका, भिवंडी-421302 में दोपहर 2 से 3 बजे तक आम नागरिकों से मिलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। उनका संपर्क नंबर 7039080867 है, और ईमेल आईडी gen.observerbhiwandi23@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट