
पी.डी.यादव बने विशेष कार्यकारी अधिकारी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 05, 2024
- 265 views
भिवंडी के लिए गौरव का क्षण
भिवंडी। महाराष्ट्र शासन ने भिवंडी के निवासी पी.डी. यादव को विशेष कार्यकारी अधिकारी (Special Executive Officer) के प्रतिष्ठित पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जिला अधिकारी द्वारा 16 सितंबर 2024 को प्रमाणित की गई, जो अगले 5 वर्षों या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। यादव की यह नियुक्ति उनके समाजसेवा और प्रशासनिक कुशलता को देखते हुए की गई है। विशेष कार्यकारी अधिकारी का पद सामाजिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को सशक्त बनाने का अवसर प्रदान करता है।भिवंडी के नागरिकों और यादव समाज ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है। पी.डी. यादव ने अपनी नियुक्ति पर शासन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए समाजहित में कार्य करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर उन्हें क्षेत्र के विकास और लोगों के हितों को आगे बढ़ाने में सहायता करेगा। यादव समाज और स्थानीय निवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान की शुभकामनाएं दीं। भिवंडी में यह नियुक्ति समाज के प्रति समर्पित कार्यों की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम मानी जा रही है।
रिपोर्टर