किसानों ने भारत माला परियोजना एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहित भूमि में उचित मुआवजा के लिए 93 मौजा में किया विरोध प्रदर्शन

चंद संवाददाता अभिमन्यु सिंह



औद्योगिक पार्क के विरोध में सिरबिट गांव के किसानों ने किया महापंचायत



कैमूर- भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए उचित मुआवजा की मांग को लेकर रविवार को 93 मौजा 10 हजार किसानों ने एक दिन एक समय एक साथ विरोध प्रदर्शन किया। भारत माला परियोजना एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य के लिए अधिकृत पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी के बेस कैंप स्थल मसोई में किसानों ने रविवार को 1 साल 18 दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा । सिरबिट पंचायत में 1 हजार एकड़ औद्योगिक पार्क के लिए अधिग्रहण के विरोध में सिरबिट गांव में किसान पंचायत आयोजित किया गया। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन कैमूर एवं किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के किसान नेताओं ने भाग लिया। महापंचायत में किसानों ने मिलजुलकर एवं एकजूट होकर बिहार सरकार के विरुद्ध संघर्ष करने का निर्णय लिया।


किसानों ने चांद चैनपुर भगवानपुर भभुआ एवं रामपुर प्रखंड के गोंई सहबाजपुर जिगिना सिहोरिया खैंटी चांद झझनी बेतरी सीवो ददरा बिरना कुसडेहरा भैरोपुर दुमदुम सहारनपुर ढढनिया गोरहन जगरिया दुलहरा पसाई मईडाढ बसिनी गंगापुर ठकुरहट बीजरा रामपुर गंगापुर आदि गांवों में किसानों ने भूमि अधिग्रहण की जमीन पर विशेष विरोध प्रदर्शन किया।93 गांव में एक दिन एक समय एक साथ 10 हजार किसानों ने विरोध प्रदर्शन में बिहार सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन में किसानों कहा बिना उचित मुआवजा के लिए एक इंच एक्सप्रेस-वे निर्माण नहीं होने देंगे। किसानों ने कहा अपनी जान दे देंगे। एक्सप्रेस-वे निर्माण नहीं होने देंगे।धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर एवं भारतीय किसान यूनियन कैमूर ने किया। धरना में शामिल पशुपति नाथ सिंह महासचिव किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर अनिल सिंह सचिव अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कैमूर ने किसानों का हौसला अफजाई करते हुए कहा आपके आंदोलन की नजर पुरे बिहार की है किसान नेताओं ने कहा बिना उचित मुआवजा मिले एक इंच एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा गुंगी बहरी सरकार किसानों की मांग की अनदेखी कर रही है। नेताओं ने कहा मरते दम तक अनिश्चितकालीन धरना चलेगा।


उन्होंने ने कहा आगे किसान आंदोलन को आक्रमक एवं धारदार करने के लिए सड़क जाम एवं कैमूर जिले में प्रशासनिक गतिविधियां बंद करने की होगी।सिरबिट गांव में भारत माला परियोजना एक्सप्रेस-वे की बगल में औद्योगिक पार्क बनाए जाने के विरोध में महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में सिरबिट मसोई खरहनिया एवं रूपी गांव के सैकड़ों किसान शामिल हुए। महापंचायत में किसानों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर औद्योगिक पार्क का विरोध किया।  उचित मुआवजा की मांग को लेकर टुनटुन सिंह अशोक कुमार अवधेश सिंह चंद्रजीत यादव विकास यादव तिलेश्वर दुबे इंदु देवी सत्य सिंह गुदरी सिंह लाला सिंह वकील सिंह मुन्ना सिंह चौहान संजय जायसवाल ठाकुर प्रसाद गोंड अमित रंजन सिंह सुनील सिंह रामायण सिंह अरविंद सिंह अरूण पाण्डेय मंशा सिंह प्रभात सिंह भुपेंद्र सिंह आदि किसानों ने भाग लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट