बी.एन.एन. महाविद्यालय में केंद्रीय बजट पर चर्चासत्र संपन्न

भिवंडी।  भिवंडी स्थित पद्मश्री अण्णासाहेब जाधव भारतीय समाज उन्नति मंडल के बी. एन. एन. महाविद्यालय में हाल ही में प्रस्तुत केंद्रीय बजट पर चर्चा के लिए एक विशेष चर्चासत्र का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय की स्टाफ अकादमी की ओर से किया गया, जिसमें बजट से संबंधित विभिन्न नीतियों पर गहन चर्चा हुई।चर्चासत्र की शुरुआत प्राचार्य डॉ. अशोक वाघ के हाथों दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बजट को समझने और उस पर गहन चर्चा करना जरूरी है। उन्होंने कहा, "हम सभी करदाता हैं, लेकिन अप्रत्यक्ष करों के प्रति जागरूकता की कमी है। इस सत्र का उद्देश्य बजट के बारे में लोगों के भ्रम को दूर करना है। सत्र में प्रमुख वक्ता डॉ. मिलिंद नारनवरे, डॉ. विकास उबाले, डॉ. कुलदीप राठौड़ और प्रा. सैफ अंसारी ने बजट की विभिन्न नीतियों और घोषणाओं पर प्रकाश डाला। कृषि, रोजगार, करमुक्ति और उद्योग क्षेत्र में नई घोषणाओं पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थितों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर देकर वक्ताओं ने उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर स्टाफ अकादमी के अध्यक्ष और उपप्राचार्य डॉ. सुधीर निकम, उपप्राचार्या डॉ. सुवर्णा रावल, डॉ. सुरेश भदरगे, डॉ. निनाद जाधव, नॅक समन्वयक डॉ. शशिकांत म्हालुंनकर सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रास्ताविक डॉ. सुधीर निकम ने किया, जबकि सूत्रसंचालन डॉ. सोनम मोरे ने और आभार प्रदर्शन डॉ. सुरेश भदरगे ने किया। यह चर्चासत्र बजट की गहरी समझ के लिए एक सफल प्रयास साबित हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट