अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे सुहैलदेव

वाराणसी ।। सारनाथ स्थित सुहैलदेव पार्क अपनी मांगो को लेकर धरने बैठे सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता जिसमें मुख्य अतिथि (कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिध) शशिप्रताप सिंह(प्रदेश महासचिव सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी) ने केन्द्र सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए,कि सरकार राजभर समाज के साथ दोहरा रवैया कर रही है।जबकी हमारी मांग है,कि वर्षो से राष्ट्रविर महाराजा सुहैलदेव की प्रतिमा लगी है।लेकिन आज तक यहाँ पानी,रख रखाव सफाई की व्यवस्था नही है।

 सैकडों बार वर्तमान के शहर उत्तरी विधायक रविन्द्र जयसवाल से इस बात को कहा गया है लेकिन विधायक  केवल आश्वसन देने का काम कर रहें है।यदि जल्द ही हमारी मांग पुरी नही होती है ,तो हम विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे।साथ ही उनका कहना है,कि देवी देवता और महापुरुषों की पार्टी कहे जाने वाली भाजपा पार्टी ने  राजभर समाज के महापुरुषों का लगातार कई वर्षो से अपमान कर रही है।बीजेपी की सरकार बनने के बाद और बढी महंगाई,बेरोजगारी*शशी प्रताप सिंह ने कहा की जब से ओमप्रकाश राजभर सत्ता मे आए है ,तब से वह भाजपा का विरोध कर रहें है।क्योकि भाजपा के आने के बाद महंगाई,बेरोजगारी और भी बढ गयी है। और उत्तर प्रदेश में भाजपा को लाने वाले सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी है।सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी भागने वालों में से नही है,बल्कि सत्ता में रहते हुए डटकर सामना करना और गरीबों,पीछडो की आवाज बुलंद करने वालों की ये पार्टी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट