भारत माला परियोजना में किसानों को उचित मुआवजा की मांग के समर्थन में कांग्रेस ने किया पदयात्रा

संवाददाता अभिमन्यु सिंह कि रिपोर्ट 

चांद (कैमूर)-- माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे में अधिग्रहीत भूमि की उचित मुआवजा की मांग के समर्थन में कांग्रेस ने 16 किमी लंबी पदयात्रा आयोजित किया। शनिवार को कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश की सीमा सहबाजपुर से पदयात्रा शुरू किया।जय जवान जय किसान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं को लेकर विधानसभा सभा के भावी प्रत्याशी प्रकाश सिंह पदयात्रा सुबह 10 बजे प्रारंभ किया। पदयात्रा गोंई जिगिना सिहोरिया खैंटी चांद झझनी बघैला वयरी मोरवा गेंहुआ कुरंई होते हुए 4 बजे सायं काल किसानों के अनिश्चितकालीन धरना स्थल मसोई पर पंहुचा। किसानों के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना में शनिवार को 1 वर्ष 87 दिन हुआ। धरना पर उपस्थित भारतीय किसान यूनियन कैमूर अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने ने कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह एवं कार्यकर्ताओं के सम्मुख किसान आंदोलन की पुरी कहानी कही। अध्यक्ष ने बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार के उपेक्षा की घटनाओं को कहते हुए कहा। कैमूर जिले के विधायक एवं सांसद ने किसी तरह का मदद नहीं किया। उन्होंने ने अनिश्चितकालीन धरना के 1 वर्ष 87 दिन होने के बाद भी बिहार सरकार का कोई प्रतिनिधि बात करना मुनासिब नहीं समझा। अध्यक्ष ने कहा धरना स्थल पर नहीं विधायक नहीं सांसद ने किसानों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने ने कहा बिहार सरकार एवं नेताओं के व्यवहार से किसान यूनियन दुःखी हैं।16 किमी लंबी पदयात्रा कर आए कांग्रेस के मजबूत नेता प्रकाश सिंह ने किसानों की मांग को जायज ठहराया और तन मन धन से हर मदद का भरोसा दिया। उन्होंने ने कहा भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि की कैमूर किसानों को उचित मुआवजा के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बात करूंगा। प्रकाश सिंह ने कहा राहुल गांधी से कैमूर किसान नेताओं से बातचीत का समय मुकर्रर करूंगा। प्रकाश सिंह ने किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर एवं भारतीय किसान यूनियन कैमूर के द्वारा कैमूर जिले में किया जा रहा आंदोलन की सराहना करता हूं। पदयात्रा में महेंद्र सिंह कुशवाहा अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी चांद पुर्व अध्यक्ष त्रिलोकी बिंद तारकेश्वर त्रिपाठी उर्फ चैनपुरी विनोद कुमार सिंह मुकेश पटेल पांचु राम जित्येंद्र राम सोनु कुशवाहा चंद्रमोहन यादव राहुल पाण्डेय अशोक सिंह शामिल हुए। भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे के लिए कैमूर जिले में कुल 2000 एकड़ से अधिक भूमि अधिग्रहण की गई है। अधिग्रहण की गई भूमि का किसानों को बाजार मूल्य से बहुत कम मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों के द्वारा 1 करोड़ 28 लाख रुपए प्रति एकड़ कृषि भूमि की मुआवजा की मांग को लेकर किसानों ने पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी के बेस कैंप स्थल मसोई में पिछले 2 जनवरी 2024 से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हुए हैं। अनिश्चितकालीन धरना में टुनटुन सिंह अशोक कुमार अवधेश सिंह भुपेंद्र सिंह भानुप्रताप सिंह पसाई मईडाढ मसौई के दर्जनों किसान शामिल हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट