
चांदनी लॉज पर पुलिस का बड़ा छापा महिला समेत दो गिरफ्तार, सप्लायर फरार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 04, 2025
- 317 views
भिवंडी। भिवंडी के बहुचर्चित चांदनी लॉज में गुप्त सूचना के आधार पर शांतिनगर पुलिस ने एक बड़ा छापा मारकर अनैतिक व्यापार का खुलासा किया है। इस दौरान निर्मला मंगर साव और प्रदीप यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया, जबकि मुख्य सप्लायर प्रदीप यादव पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।
तीन अप्रैल की दोपहर करीब 1:45 बजे, पुलिस ने अचानक चांदनी लॉज पर छापा मारा, जहां लड़कियों की दलाली का धंधा चल रहा था। पुलिस को मौके पर निर्मला मंगर साव और प्रदीप यादव संदिग्ध अवस्था में मिले। साथ ही आशा महेश दुबे नामक महिला को भी हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस ने लॉज से 7,120 नकद बरामद किए हैं, जो अनैतिक धंधे से कमाए गए पैसे होने का संदेह है। इसके अलावा, पुलिस को कुछ दस्तावेज और सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। मुख्य आरोपी प्रदीप यादव पुलिस के आते ही फरार हो गया, जिसके लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस को शक है कि इस धंधे के पीछे एक बड़े नेटवर्क का हाथ हो सकता है, जिसकी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।शांतिनगर पुलिस ने अनैतिक व्यापार (निषेध) अधिनियम 1956 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरी कार्रवाई की कमान पुलिस निरीक्षक विनोद पाटिल (प्रशासन) संभाल रहे हैं। पुलिस अब लॉज के मालिक और इस धंधे में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद भिवंडी में बढ़ते अनैतिक धंधों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। चांदनी लॉज में पहले भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलती रही है, लेकिन इस बार पुलिस ने सीधे कार्रवाई कर एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। क्या भिवंडी ऐसे गुप्त अड्डों का नया ठिकाना बन रहा है? आगे की जांच पुलिस निरीक्षक विनोद पाटिल ( प्रशासन) कर रहे है। पुलिस की नजर अब फरार सप्लायर प्रदीप यादव और इस गोरखधंधे के असली मास्टरमाइंड पर है।
रिपोर्टर