
भारत माला परियोजना शुरू होने की उम्मीद किसानों ने लिया सर्वे होने देने का लिया निर्णय
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Apr 06, 2025
- 28 views
बैठक में भारत माला परियोजना एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य के लिए नहीं तैयार हुए किसान
संवाददाता अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट
चांद(कैमूर)--भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना बन रही है। किसानों ने भारत माला परियोजना में सर्वे कार्य करने की छूट दे दी है।पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी के बेस कैंप स्थल मसोई में पिछले 1 वर्ष 94 दिन से धरना दे रहे किसानों ने बैठक कर परियोजना शुरू करने का संकेत दिया है। किसानों ने सड़क निर्माण शुरू करने की अनुमति नहीं दी है। उचित मुआवजा की मांग को लेकर किसान पिछले ढाई साल से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। जिलाधिकारी कैमूर के सहयोग से किसानों का मुआवजा दुना हुआ है। कैमूर भू अर्जन विभाग के द्वारा किसानों का निःशुल्क आवेदन पत्र संकलित कर अर्विटेटर या कमिश्नर पटना के यहां मुआवजा दुना करवाया जा रहा है। किसानों से जिलाधिकारी ने आग्रह पर कैमूर जिले के बचे हुए कुछ मौजा में सर्वे कार्य कराने आग्रह किया था।इस संबंध में जानकारी देते हुए पशुपति नाथ सिंह महासचिव अनिल सिंह सचिव किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर एवं जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कैमूर ने कहा धरना स्थल मसोई में किसानों के साथ बैठक कर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए गेंहू की फसल कटने के बाद सर्वे कार्य शुरू करने दिया जाएगा। धरना स्थल पर किसानों एवं पदाधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया है किसान सर्वे का विरोध नहीं करें। भारत माला परियोजना में उचित मुआवजा की मांग को लेकर किसान पिछले दो सालों से निर्माण कार्य रोक कर रखा हुआ है। किसानों ने कहा 1 करोड़ 28 लाख रुपए प्रति एकड़ कृषि भूमि मुआवजा मिलने पर एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य शुरू होने दिया जाएगा। जिलाधिकारी एवं किसान नेताओं से बातचीत के बाद भारत माला परियोजना शुरू होने की संभावना बढ़ गई है। कैमूर जिले में 57 किमी लंबी एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए किसानों की कीमती बहु फसली एवं उपजाऊ जमीन अधिग्रहण की गई है। अधिग्रहण की गई भूमि की मुआवजा किसानों को बाजार मूल्य से बहुत कम दिया जा रहा था। किसानों ने उचित मुआवजा को लेकर पिछले ढाई साल से लगातार आंदोलन कर रहे थे। किसानों ने कहा एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा। एवं अनिश्चितकालीन धरना आगे चलता रहेगा। किसानों ने कहा केवल सर्वे कार्य की छूट दी गई है। अनिश्चितकालीन धरना में श्रवण कुमार पटेल रामनाथ सिंह रामायण सिंह छोटु प्रजापति चंद्रजीत बनर्जी रामदहीन राम आदि दर्जनों किसान उपस्थित थे।
रिपोर्टर