वंचितों को जोड़ने का करे प्रयास- गिरीश कुमार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 20, 2025
- 261 views
संवाददाता शश्याम सुंदर पांडेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर ---धरातल की वास्तविकता को जानने के लिए समाज से दूर बैठे वंचित लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास होना चाहिए युक्त बातें दफदार और चौकीदारों के बैठक में दुर्गावती के थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने कहीं।
उन्होंने कहा कि जो लोग कभी थाने नहीं आते हैं उन लोगों को थाने की बैठक में या ऐसे भी शामिल होने के लिए जोड़ने की जरूरत है ताकि धरातल के मूल स्थिति को बारीकी से समझा जा सके। ऐसे लोग यदि थाने से जुड़ते हैं तो वास्तविकता तक पहुंचने में वैसे लोगों से मदद मिलेगी। जिन लोगों का अपराधिक इतिहास हो या जो लोग दो बार से अधिक जेल जा चुके हैं वैसे लोगों पर भी नजर रखने की जरूरत है। गांव के अंदर शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लोगों को सामने आना होगा ताकि किसीका परिवार बर्बाद होने से बच सके। शराब ऐसी लत है जो धन संपत्ति के साथ-साथ बच्चों के भी भविष्य को समाप्त कर देती है इसलिए लोगों को खुलकर ऐसे लोगों के विषय में जानकारी देनी चाहिए ताकि इस पर नकेल कसी जा सके। जब जनता पुलिस की मदद करने लगती है तो उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो जाती है और अपराधियों के तहत जाने में काफी मदद कारगर साबित होती है इसलिए कमसे कम अपनी सुरक्षा के वास्ते जनता को खुलकर पुलिस से संबंध स्थापित करना चाहिए। पुलिस आपकी शत्रु नहीं आपका मित्र है और पुलिस आपके द्वार पर खड़ी है बशर्तें आपको दरवाजा खटखटाने की जरूरत है।


रिपोर्टर