
अभी तक वरुणा में नहीं छोङा गया पानी
- राजेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता
- Jun 08, 2018
- 774 views
सेवापुरी/
राजातालाब - पंचक्रोशी यात्रा के २३ दिन बित जाने के बाद भी प्रसाशन द्वारा वरुणा नदी में
पानी नहीं छोङा गया | जिससे यात्रा करने वाले श्रद्धालुओ में गुस्सा है | श्रद्धालु इस यात्रा के तीसरे पङाव रामेश्वर में भी ठहरना मुनासिब
नहीं समझ रहे है | एक तरफ जहां पानी के लिए वरुणा कराह रही है | वहीं दूसरी तरफ यात्री भी पानी के लिए तङप रहे है |
वरुणा
में पानी नहीं होने से यात्रियों को रामेश्वर महादेव जलाभिषेक करने में काफी परेशानियां हो रही
है | वही श्मशान घाट पर श्राध्द कर्म करने में दिक्क्त
आ रही है | ९ जून को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का
आगमन पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे पङाव रामेश्वर में होना है | बावजूद वरुणा में पानी नहीं छोङा गया है | वहीं दूसरी ओर पंचक्रोशी मार्ग के दूसरे पङाव भीम चंडी
नाली चोक होने से सिविर सङक पर बह
रहा है |
भीमचंडी
देवी मंदिर के सामने धर्मशाला के पास से निकल रही नाली चोक हो गयी है | स्थानीय निवासी दयाशंकर मिश्रा ,राम भवनन दुबे। सोभनाथ ,मनीष मंगलम ने बताया की धर्मशाला नंबर ९ व १० के सामने जलभराव से परेशानी हो रही है |
रिपोर्टर