बैठक में किसानों ने भारत माला परियोजना रोकने का लिया निर्णय
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jun 04, 2025
- 97 views
संवाददाता अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट
चांद (कैमूर)-- पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी के बेस कैंप स्थल मसोई में किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर एवं भारतीय किसान यूनियन कैमूर तत्वावधान में बुधवार को दोपहर 11बजे किसानों की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष विमलेश पांडेय एवं संचालन अभिमन्यु सिंह ने किया। बैठक में भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य किसानों के किए गए आवेदन पर दुगना मुआवजा की नकल एवं मुआवजा भुगतान पर गहन चर्चा किया गया। चर्चा के बाद बैठक में शामिल सैकड़ों किसानों ने पीएनसी कंपनी एवं कैमूर प्रशासन के रवैए पर नाराजगी व्यक्त की । बैठक में शामिल किसानों ने चर्चा के बाद सर्वसम्मति से चार प्रस्ताव पारित किया । प्रस्ताव संख्या - 1 किसानों के आवेदन पर दुगना किए गए मुआवजा राशि का प्रमाणित नकल एक सप्ताह में उपलब्ध कराने की मांग की गई
2- मसोई सहित आदि गांवों के लोकलाइज्ड एमवीआर बढ़ाए जाने की मांग की गई
3- नकल देने एवं मुआवजा राशि किसानों के खाते में राशि भेजने तक भूमि पर किसी तरह कार्य नहीं होने देने की मांग की गई
4- आंदोलन तेज करने के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों के गांव में धरना एवं विरोध प्रदर्शन किया जाए ।
प्रस्ताव पारित की कापी लगाकर लिखित आवेदन जिलाधिकारी कैमूर को वृहस्पतिवार को दिया जाएगा। इस संबंध में विमलेश पांडेय अध्यक्ष किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने कहा किसानों को विश्वास में रखकर बहुत बड़ा धोखा दिया गया है। उन्होंने ने कहा जबतक किसानों को नकल नहीं मिल जाता है तब तक परियोजना शुरू नहीं होगा। अध्यक्ष ने कहा किसानों के धर्य का परिक्षा सरकार नहीं ले। उन्होंने ने कहा जिला प्रशासन एवं पीएनसी कंपनी किसानों की सहमति पर ही जमीन पर जाए नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बैठक में किसानों को संबोधित करते हुए अभिमन्यु सिंह अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कैमूर ने कहा लड़ाई आर पार की है। उन्होंने ने कहा किसान चुप हो जाएगा तो आपकी जमीन बिना मुआवजा दिए छीन लिया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा किसानों के साथ सरकार छल कर रही है उन्होंने ने कहा मुआवजा आपका मौलिक अधिकार है। श्री सिंह ने कहा बिना मुआवजा लिए भूमि का पोजीशन छोड़ना अपराध है। पशुपति नाथ सिंह महासचिव अनिल सिंह सचिव ने किसानों को संबोधित किया। बैठक में शामिल सैकड़ों किसानों ने आंदोलन तेज करने का संकल्प व्यक्त किया। किसानों ने कहा हम हर गांव में धरना प्रदर्शन करने को तैयार हैं। किसानों ने कहा बिना उचित मुआवजा के एक इंच एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में किसान संघर्ष मोर्चा का बिस्तार करते हुए किसानों ने किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के द्वारा उपाध्यक्ष पद पर रविशंकर सिंह का चयन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से चांद से अमित रंजन सिंह चैनपुर से डा भूपेंद्र सिंह रामपुर प्रखंड से टुनटुन सिंह भभुआ से श्रवण कुमार पटेल मुखिया का नाम सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में गुदरी सिंह लाला सिंह अरविंद सिंह विगाउ राम बलवंत सिंह हरिशंकर दुवे अवधेश सिंह ददन सिंह श्याम नारायण सिंह जय नारायण सिंह रामकेश राम ठाकुर प्रसाद गोंड नेहा कुमारी मुराहु साह आदि किसान शामिल हुए।


रिपोर्टर