भगवानपुर थाना परिसर में राष्ट्रचिन्ह "अशोक स्तम्भ" का हुआ उद्घाटन

संवाददाता सुचित पान्डेय की रिपोर्ट 

भगवानपुर(कैमूर)-- प्रखंड के भगवानपुर थाना परिसर में राष्ट्र की एकता, अखंडता, समता, समानता आपसी प्रेम भाईचारा बंधुता एवं राष्ट्रधर्म का प्रतीक भारत का राष्ट्र चिन्ह अशोक स्तंभ  का ससम्मान  07 सितंबर 2025 दिन रविवार को कैमूर जिले के भगवानपुर थाना परिसर में मा० प्रमोद कुमार , भगवानपुर थानाध्यक्ष,के कर कमलों द्वारा अंकित शेखर प्रखंड विकास पदधिकारी भगवानपुर , मा० सिद्धनाथ मौर्य प्रदेश उपाध्यक्ष सैक बिहार, मा० डॉ० मनोज कुमार मौर्य , प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी सैक बिहार , मा० रोहित कुमार मौर्य सैक जिलाध्यक्ष कैमूर, मा० प्रो० शिवब्रत मौर्य ,सैक जिला  महासचिव ,कैमूर की उपस्थिति में किया गया। जिसके स्थापना में डॉ० मृतुन्जय मौर्य, पशु चिकित्सक बेलांव का निर्देशन एवं अतुलनीय योगदान रहा। इस मंगल अवसर पर थानाध्यक्ष मा० प्रमोद कुमार ने उपस्थित सम्राट अशोक क्लब के कार्यकर्ताओं के साथ जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा सबसे पहला धर्म राष्ट्रधर्म है इसीलिए सर्व धर्म समभाव से अभभूत भारतवर्ष के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह "अशोक स्तंभ" को सम्राट अशोक क्लब की प्रेरणा से थाना परिसर में स्थापित किया गया जो यहां आनेवाले हर पदाधिकारी और जनता को राष्ट्र धर्म और राष्ट्रीय एकता,अखंडता को मजबूत बनान का अनवरत संदेश देता रहेगा। जिलाध्यक्ष रोहित मौर्य ने अशोक स्तंभ को भारत वर्ष की आन बान शान बताते हुए कहा कि अशोक स्तंभ का शीर्ष भाग जिसमें चार शेर आपस में पीठ सताए बैठे हैं इसे हमारे देश की पहचान पुरी दुनिया में होती है। कहा गया है कि *चित्र से चरित्र का निर्माण होता है* अशोक स्तंभ जब हमारा देश 26 जनवरी 1950 को स्वतंत्र हुआ तब हमारे विद्वत भारतीय संसद ने "अशोक स्तंभ" को राष्ट्र चिन्ह के रूप में स्वीकार किया हम भारत के लोग सम्राट अशोक महान के लोककल्याणकारी शासन नितियो के अनुसार भारतवर्ष का निर्माण करेंगे लेकिन विडम्बना रही की हम सम्राट अशोक महान के प्रतिको अशोक स्तंभ और अशोक चक्र को अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के बीचो-बीच तो अपना लिया लेकिन सम्राट अशोक महान के चरित्र को और उनकी निशानियों को आज तक हम नहीं अपना पाये और ना ही हम भारत के लोगों का उनके अनुसार चरित्र बना जिसके कारण हम सभी भारतवासी अपने राष्ट्र भक्ति के उत्तरदायित्व से विमुख होते चले गए । अब जरूरत है प्रत्येक भारतवासी के अंदर सच्ची राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की और इसके लिए भारतवर्ष के प्रत्येक सरकारी संस्थाओंं,कार्यालयों और विद्यालय परिसर में भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तंभ  जिसे हमारे देश पुलिस अपने माथे पर लगाते हुए गर्व महसूस करती है को स्थापित करने की और इसके लिए हमारी सरकार कदम उठायें तो यह काम आसानी से सभी भारतवासी के मन मस्तिष्क में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने में आसानी होगा ।

उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ राष्ट्रभक्ति नारों की गगन भेदी  गूंज के साथ  सम्राट अशोक क्लब के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया जिसमें भगवानपुर थाना के सभी स्टॉप के साथ साथ डॉ० जगदीश सिंह, डॉ० दीपक सिंह डॉ० नथुनी सिंह, प्रो० शिवबचन सिंह, प्रो० विजय बहादुर मौर्य, गनेश मौर्य, सुरेश मौर्य ,अखिलेश  मौर्य, सुभाष सिंह, अमित मौर्य, रामप्रवेश सिंह,संतोष कुमार, सुनील कुमार, धर्मेंद्र मौर्य, मानिकचंद मौर्य, लालबुना सिंह, राजेश  सिंह,अनिल सिंह, इत्यादि सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट