भिवंडी में जन सुरक्षा कानून के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

भिवंडी। छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर आज बुधवार जन सुरक्षा कानून के विरोध में जोरदार आंदोलन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में भिवंडी लोकसभा महिला आघाड़ी संपर्क संघटिका आशा ताई रसाल, जिल्हा प्रमुख मनोज गगे, शहर प्रमुख प्रसाद पाटील, महानगर प्रमुख अरुण पाटील, जिल्हा संघटिका वैशाली ताई मेस्त्री, जिल्हा सचिव राजाभाऊ पुण्यार्थी, शहर समन्वयक नाना झलके और पश्चिम सचिव नितेश दांडेकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आंदोलन के दौरान "जन सुरक्षा कानून रद्द करो" के नारे गूंजते रहे।मंच से वक्ताओं ने सरकार पर तीखा प्रहार किया और कानून को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसे जनता की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया। इस विरोध प्रदर्शन में सर्वस्वी व्यापारी संघटना अध्यक्ष मनीष बंटी गिरी, कामगार सेना अध्यक्ष पप्पान शेख, उपशहर प्रमुख संतोष भावार्थी, भाई वनगे, गणेश मोरे, स्वप्निल जोशी, हर्षल राऊत, अनिस सिद्दीकी, विजय कुंभार, सुरेश पवार, नियाज बाबा, कीशोर शिंगोले, राजु पातकर, नरेश शिवदे, केदार शिंगासणे, शांताराम गायकवाड, अजय तेजे, नितेश, मुजम्मिल खान, मयूर कदम, प्रताप शिंदे, अमोल अहीरे, नितीन निकम, शफीक अन्सारी, रचना चौधरी, वर्षा पाटील, सुनिता तरे, दिपाली जैन और अरुणा पाटील सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक और पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि यह कानून वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट