महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने मारा थप्पड़

भिवंडी। भिवंडी तालुका के पूर्णा गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना शाम लगभग छह बजे पूर्णा गांव क्षेत्र में हुई। पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है की जब वह काम करके अपने घर जा रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से पकड़कर अशोभनीय हरकत की। महिला ने तुरंत प्रतिरोध किया और आरोपी को पीछे धकेल दिया। इसी दौरान आरोपी ने महिला की गले की चैन पकड़ने की कोशिश की और फिर उनके चेहरे पर थप्पड़ मार दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। उसका रंग गेहूंआ है, कद लगभग 5 फीट 6 इंच, और घटना के समय उसने फूलों की डिजाइन वाली शर्ट और नीली जीन्स पहन रखी थी। आरोपी फिलहाल फरार है।नारपोली पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच की जिम्मेदारी सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश काकड़ को सौंपी गई है।घटना के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की हरकतें क्षेत्र की महिलाओं में भय का माहौल पैदा कर रही हैं।शहर में हाल के दिनों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं में वृद्धि चिंता का विषय बन गई है। नागरिकों ने मांग की है कि ऐसे इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बन सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट