सोसायटी विवाद के दौरान महिला से अभद्रता, केस दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 07, 2025
- 148 views
भिवंडी । भिवंडी शहर के शांतिनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित अरिहंत सिटी, फेज-2 सोसायटी में बुधवार सुबह हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जब एक महिला से गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार की घटना सामने आई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी श्रीकांत कांथोड भोईर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला जो उसी सोसायटी में रहती हैं और हाउसकीपिंग कार्यों का निरीक्षण कर रही थी, ने बताया कि सोसायटी के कुछ निर्णयों के चलते आरोपी उनसे नाराज था। घटना के दिन आरोपी ने पहले सोसायटी के चेयरमैन, सेक्रेटरी और अन्य सदस्यों की मौजूदगी में फोन पर हाउसकीपिंग में कार्यरत महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा और शिकायतकर्ता से अश्लील व आपत्तिजनक बातें कहीं। जब शिकायतकर्ता ने विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धक्का दिया और धमकी दी कि “ ए चल,तू कोण मला सांगणार, तुझी लायकी काय आहे।”इस व्यवहार से न केवल शिकायतकर्ता बल्कि सोसायटी में कार्यरत महिलाओं की मानमर्यादा को भी ठेस पहुंची। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने तुरंत शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बी.एन.एस. कायदा 74,352 और 351 (2) के तहतअपराध दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक एन.जी. काते जांच कर रहे हैं।


रिपोर्टर