आगजनी पत्थरबाजी हवाई फायरिंग के बाद आखिरकार बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार 30 वोटो से हुएं विजयी घोषित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 15, 2025
- 198 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतगणना को लेकर दो पक्षों में तनाव मतगणना में अनियमितता का आरोप लगा बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता हुए उग्र आगजनी पत्थर बाजी हवाई फायरिंग के बाद 30 वोटो की अंतर से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सतीश यादव उर्फ पिंटू भाजपा के प्रत्याशी अशोक सिंह को पराजित कर हुए विजयी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कैमूर जिले की मतगणना केंद्र मोहनियां स्थित बाजार समिति में बनाया गया था।कड़ी सुरक्षा के बीच हुए चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा था। वही बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप था कि निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा एक तरफा पक्ष लेते हुए दूसरे पक्ष को जिताने की कोशिश किया जा रहा है। आक्रोशित कार्यकर्ता उग्र हो गए और स्थल पर ही पथराव और आगजनी की वारदातों को अंजाम दे दिए इसमें तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। बचाव में प्रशासन द्वारा डंडा चलाना पड़ा वहीं सूत्रों की माने तो हवाई फायरिंग का भी सहारा लेना पड़ा।
मामले की जानकारी क्षेत्र में हवा की तरह फैल गया जाड़े की रात में कार्यकर्ता ही नहीं आम जनता भी रोड पर निकल गई, जो दुर्गावती बाजार से लेकर उत्तर प्रदेश के सीमा खजुरा से लेकर मोहनियां तक जहां तहां कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग पर महिला पुरुष के साथ देर रात तक जमें रहे। काउंटिंग हाल के बाहर पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किया गया जिसमें कई पुलिस कर्मी और कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट आई चारों तरफ जूते कपड़े और पत्थर बिखरे हुए पड़े थे, आगजनी के तहत कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं द्वारा काउंटिंग हाल के बाहर के चारों तरफ के रास्ते को जाम कर दिया गया, जिसके कारण पदाधिकारी को निकलना मुश्किल हो गया था। अंततः पिंटू यादव उर्फ सतीश सिंह यादव को पुनः मत गणना करने के बाद 30 वोटो से जीत का प्रमाण पत्र देना पड़ा। कैमूर के इतिहास में इस तरह की घटना पहली बार देखने को मिला जो कैमूर के प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर देता है। सब कुछ के बाद भी लोकतंत्र में लोकतंत्र के चुनावी परंपरा के तहत लोकतंत्र की जीत हुई। दुर्गावती के इतिहास में पुनः एक बार नए विधायक को पाकर लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। देर रात से ही बधाई देने वाले का तांता सतीश यादव उर्फ पिंटू यादव के आवास पर लगा रहा। जनता नए विधायक से दुर्गावती के विकास के लिए अवसर दिया है अब देखन यह है कि अपने पारी की शुरुआत कैसे और कहा शुरु करते हैं।


रिपोर्टर