ग्राम भारती महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न




:- एसबी कॉलेज आरा ने महाराजा कॉलेज आरा को 2-1 से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा


मुख्य अतिथि वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के कुलसचिव प्रो. डॉ. रामकृष्ण ठाकुर व विशिष्ठ  अतिथि पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष देवेंद्र नारायण सिंह बने समारोह के मुख्य आकर्षण





कैमूर  : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंगीभूत इकाई ग्राम भारती महाविद्यालय , रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को उत्साह और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। खेल शुरू होने से पहले खेल मैदान पर मुख्य अतिथि वशिष्ठ और प्राचार्य सहित महाविद्याल परिवार ने खिलाड़ियों से हाथ मिलकर खिलाड़ियों का हौसला को अफजाई किया इसके बाद राष्टगान  गाया गया।फाइनल मुकाबला एसबी कॉलेज आरा बनाम महाराजा कॉलेज आरा के बीच खेला गया जिसमें पहले सेट में महाराजा कॉलेज ने बढ़त बनाया तो दूसरे और तीसरे सेट में एसबी कॉलेज ने बढ़त बनाकर  खिताब पर कब्जा किया ।मुकाबले में प्रतियोगिता का अंतिम दिन खिलाड़ियों के अनुशासित प्रदर्शन, दर्शकों की उमंग और महाविद्यालय परिवार के अथक प्रयासों का अद्भुत समागम बनकर सामने आया।

 विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों से आई प्रतिभागी टीमों ने बेहतरीन समन्वय, जोश और खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिसकी सराहना पूरे मैदान में गूंज उठी।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव आदरणीय डॉ. रामकृष्ण ठाकुर उपस्थित रहे। उनके आगमन से कार्यक्रम का गरिमामय वातावरण और भी तेजस्वी हो उठा। विशिष्ट अतिथि के रूप में सेहुका ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष देवेंद्र नारायण सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों अतिथियों का महाविद्यालय परिवार की ओर से गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार चौधरी, धनंजय कुमार तथा शिवाजी पांडेय ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

इस आयोजन की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. विनोद कुमार सिंह ने की। आयोजन समिति में प्राचार्य डॉ. सिंह के साथ उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार चौधरी, सचिव डॉ. विकास सिंह, संयुक्त सचिव डॉ. अमरेन्द्र कुमार आर्य, पीटीआई  धनंजय कुमार सिंह तथा महाविद्यालय के भूतपूर्व पीटीआई श्री यमुना सिंह राठौर शामिल रहे। इन सभी की संयुक्त मेहनत और प्रबंधन क्षमता ने आयोजन को सफल और यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. रामकृष्ण ठाकुर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल की महत्ता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में कहा कि खेल 'अनुशासन की जननी' है और युवाओं को अपने जीवन में खेल को प्रमुखता देनी चाहिए। उनकी सलाह और मार्गदर्शन ने खिलाड़ियों के साथ दर्शकों को भी प्रभावित किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व मिलना महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खेल के जीवन में महत्व पर एक सारगर्भित चर्चा प्रस्तुत की और खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत और दृढ़ता से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल चरित्र निर्माण का आधार है और यह व्यक्तिगत तथा सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठी भीड़ का उत्साह देखते ही बनता था। सांझ की उतरती बेला में मैदान का वातावरण रोमांच, जोश और उमंग से भर उठा था। खिलाड़ियों के तेज स्मैश, चौंकाने वाली डिफेंस और दर्शकों की तालियों का अनोखा मिश्रण इस आयोजन को लंबे समय तक यादगार बनाने वाला रहा।

आयोजन का सफल उद्घोषण महाविद्यालय के पूर्व पीटीआई श्री यमुना सिंह राठौर ने डॉ अभिषेक पांडेय, विनोद कुमार सिंह ने किया। उनकी प्रभावशाली वाणी और सटीक संचालन शैली ने समारोह को सुचारु और आकर्षक बनाया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता न केवल खेल का उत्सव बनी, बल्कि महाविद्यालय की संगठन क्षमता, खेल भावना और एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में पूरे महाविद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इसी तरह के बड़े स्तर के आयोजन करने का संकल्प व्यक्त किया। मौके पर मुख्य अतिथि  वशिष्ठ अतिथि प्राचार्य , डॉ मोहन प्रसाद वर्मा, डॉ रणजीत सिंह,सुनील शुक्ल,अनिल सिंह, यमुना सिंह, भोला सिंह, छोटेलाल त्रिपाठी मिथलेश पाण्डेय,सरोज पाठक,डॉ प्रियदर्शिनी सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट