पावरलूम फैक्ट्री से लाखों का कपड़ा चोरी

भिवंडी। शहर के कारगिल कंपाउंड इलाके में स्थित एक पावरलूम फैक्ट्री को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के तैयार कपड़े चुरा लिए। इस मामले में भोईवाडा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कारगिल कंपाउंड स्थित पाकीजा टेक्सटाइल नामक फैक्ट्री में 19 दिसंबर की शाम करीब 6.30 बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोर फैक्ट्री के पिछले दरवाजे से अंदर घुसे और गोदाम में रखा तैयार माल लेकर फरार हो गए।इस संबंध में फैक्ट्री मालिक एजाज अहमद मोहम्मद ईसा अंसारी निवासी खजूरपुरा, न्यू गोरीपाड़ा, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, चोरों ने करीब 1 लाख 15 हजार रुपये मूल्य के 60 नंबर धागे से बने 200 नग तैयार कपड़े चोरी किए हैं।चोरी का खुलासा 20 दिसंबर की सुबह करीब 7.30 बजे उस समय हुआ, जब फैक्ट्री खोली गई। इसके बाद तुरंत भोईवाडा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। इस घटना से इलाके के टेक्सटाइल व्यापारियों में चिंता और असुरक्षा का माहौल देखा जा रहा है।इस प्रकरण की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक नवनाथ रूपवते कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट