राजनोली में ऑटो रिक्शा खड़ा करने को लेकर मारपीट

भिवंडी। रांजनोली गांव के गेट के पास ऑटो रिक्शा खड़ा करने की जगह को लेकर हुए विवाद में एक रिक्शा चालक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोनगांव पुलिस स्टेशन में आरोपी योगेश नामदेव पाटील समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, फिर्यादी विश्वास ढुंदा म्हात्रे (40), पेशे से ऑटो रिक्शा चालक और निवासी पिंपलास, भिवंडी, 18 दिसंबर की सुबह करीब 7 बजे अपने चचेरे ससुर सहदेव भोईर के साथ रांजनोली गांव के गेट के पास स्थित एक वडापाव टपरी पर नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी योगेश नामदेव पाटील ने ऑटो रिक्शा खड़ा करने की जगह को लेकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौज करने लगा।आरोप है कि योगेश पाटील ने अपने चार अज्ञात साथियों को मौके पर बुलाया, जिसके बाद सभी ने मिलकर विश्वास म्हात्रे को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे से मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने हेलमेट से उनके माथे पर वार किया, जिससे वे घायल हो गए।घटना के बाद पीड़ित ने कोनगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक रोहन गायकवाड़ कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट