
सीएम को समस्याओं का निवेदन देने की फिराक में कांग्रेसी हुए गिरफ्तार
- Hindi Samaachar
- Jun 10, 2018
- 445 views
वेद प्रकाश शुक्ल ...
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पंचक्रोशी परिक्रमा के दौरान शनिवार को पुलिस ने कई स्थानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलकर पंचक्रोशी परिक्रमा के तीर्थयात्रियों की समस्या बताना चाहते थे।
भीमचण्डी पर मुख्यमंत्री को कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता आनंद सिंह रिंकू को पत्रक देने से रोकने के लिए गिरफ्तार करके राजातालाब पुलिस चौकी पर बैठा लिया गया। रामेश्वर पर जिला पंचायत सदस्य हर्षवर्धन सिंह को भी पत्रक देने से रोक दिया गया। पुलिस ने उनके साथ आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बड़ागांव थाने भेज दिया।
शिवपुर स्थित पांचो पंडवा से मनीष चौबे व राघवेंद्र चौबे सहित दर्जनों कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शिवपुर थाने भेज दिया। इसी प्रकार कपिलधारा से रामसुधार मिश्र, दिवाकर मिश्र, मनीष सिंह, विंध्यवासिनी पांडेय, अवधेश समेत 20 कार्यकताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें सारनाथ थाना भेजा गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय ने कार्यकताओं की गिरफ्तारी की निंदा और निर्दोष लोगों को तत्काल रिहा करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री का वाहन से परिक्रमा करना हास्यास्पद है।
रिपोर्टर