भिवंडी कांग्रेस ओबीसी सेल जिलाध्यक्ष पद पर अनंता पाटील हुए नियुक्त

भिवंडी। आगामी लोकसभा व विधासभा चुनाव सिर पर है इसेे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के ओबीसी सेल प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद मोरे ने  गत दिनों प्रदेश कार्यकारिणी सहित जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है।जिसमें भिवंडी कांग्रेस ओबीसी शहर जिलाध्यक्ष पद पर कांंग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता अनंता पाटील की नियुक्ति की गई है।अनंता पाटील ने शहर में कांग्रेस पार्टी के माध्यम से पूर्व कई  वर्षों से संघटना बढाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है तथा विविध जाति समाज के कार्यकर्ताओं को इन्होंने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कराया है। इसी प्रकार मनपा क्षेत्र में डम्पिंग ग्राऊंड की समस्या  राज्य शासन के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत कर समाधान के लिए विशेष प्रयास किया है।गौरतलब है कि नागाव ,गायत्रीनगर स्थित पीने के पानी की समस्या केे समाधानके लिए निरंतर संघर्ष करते हुए नागरिकों को पानी की समस्या का समाधान किया है तथा नागांव गायत्रीनगर की स्मशान भूमि में लाइट, पानी व जर्जर हुए रास्ते की दुरुस्ती कराया ।उक्त प्रकार की सराहनीय भूमिका के चलते नागरिकों में इनके प्रति  विशेष आस्था है।कांग्रेस ओबीसी सेल शहर जिलाध्यक्ष पद पर अनंता पाटील की नियुुक्ति होने के पश्चात ठाणे जिला (ग्रा.)अध्यक्ष   व पूर्व सांसद सुरेश टावरे,भिवंडी जिलाध्यक्ष शोएब गुड्डू, भिवंडी जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग तुफ़ैल फारूकी ,जिला समन्वयक हर्षाली म्हात्रे,युवक अध्यक्ष निलेश पाटील,छगन पाटील प्रदेश उपाध्यक्ष मानव संसाधन विकास विभाग, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फाजिल अंसारी ,कल्याण डोंबिवली ओबीसी सेल अध्यक्ष रविंद्र परटोले आदि ने अनंता पाटील को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ  अभिनंदन किया है। 

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट